Breaking News :
>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की कसरत में जुटी कांग्रेस

देहरादून, कांग्रेस प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की कसरत में जुट गई है। सत्तारूढ़ दल भाजपा को टक्कर देने के लिए मजबूत प्रत्याशियों की ढूंढ शिद्दत से की जा रही है। जिला प्रभारियों को दौरा कर बैठक करने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिए हैं।

प्रदेश में विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार का सामना कर चुकी कांग्रेस पंचायत चुनाव में हथियार डालने के मूड में नहीं है। पार्टी के इस बढ़े मनोबल की वजह नगर निकाय चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हुए नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा।

यही नहीं लोकसभा चुनाव के बाद हुए दो नगर निकायों के चुनाव में भी कांग्रेस को शत-प्रतिशत कामयाबी मिली। अब पार्टी को भरोसा है कि पंचायत चुनाव में भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पंचायत चुनाव की रणनीति पर पार्टी काफी पहले से काम कर रही है।

प्रत्याशियों के चयन को लेकर जिला प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। अब सभी जिला प्रभारियों को प्रत्याशियों को चुनने का काम पूरा करने के लिए जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कड़ी में नैनीताल जिले में प्रभारियों के दौरे तय किए गए।

नैनीताल जिले से फीडबैक लेकर कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में भी प्रत्याशियों के चयन की कवायद तेज की जा रही है। हालांकि अभी प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इस कारण कांग्रेस की नजरें प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संभावित प्रत्याशियों पर भी गड़ी हुई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!