Breaking News :
>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखण्डस्वास्थ

देहरादून में 19 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई

देहरादून,डेंगू का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामले में देहरादून में 19 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 14 पुरुष व पांच महिलाएं हैं, जो कि अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

वहीं, अन्य जनपदों के रहने वाले दो मरीजों मे भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह जनपद देहरादून अब तक 801 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। बात अगर प्रदेश की करें तो मरीजों का यह आंकड़ा 13 सौ के करीब पहुंच गया है। इस बार देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व टिहरी जनपद में डेगू का ज्यादा प्रकोप बना हुआ है।

मौसम के बदलते मिजाज के साथ डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर का स्ट्रेन भी बदल रहा है। पूर्व में मच्छर का स्ट्रेन जहां कमजोर था, वह अब घातक होने लगा है। देहरादून में डेगू की बीमारी से अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है। यह अलग बात है कि स्वास्थ्य विभाग इनमें दो ही की पुष्टि कर रहा है। अन्य में मामला डेथ ऑडिट की बात कहकर उलझा दिया गया।

आए दिन डेंगू के नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। क्योंकि बीमारी की रोकथाम व बचाव के लिए अब तक जो भी प्रयास किए गए, वह नाकाफी ही साबित हो रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। वहीं डेगू नियंत्रण के लिए गठित टीमें क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रही हैं।

विभागीय टीमों ने रीठा मंडी, जाखन, डालनवाला, डिफेंस कालोनी, बंजारावाला आदि क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जिन 2831 घरों का सर्वे किया गया, उनमें से 83 घरों में मच्छर का लार्वा मिला है। जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। वायरल/बुखार से पीड़ित लोगों को दवा दी गई। अधिक बुखार से पीड़ित लोगों को डाक्टर से परामर्श लेने के लिए कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!