Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में अगले 24 घंटेे गुजर सकते हैं भारी

देहरादून: उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे भारी पड़ सकते हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। शेष स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

चारधाम व हेमकुंड साहिब समेत गढ़वाल-कुमाऊं की ऊंची पहाडिय़ों पर बर्फबारी और निचले स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने से पूरे पहाड़ में ठंडक महसूस की जाने लगी है। भाबर व तराई समेत मैदानों में भी रुक-रुककर बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है। उधर, लगातार बारिश के चलते बोल्डर व मलबा आने से रविवार को दोपहर बाद बदरीनाथ हाइवे लामबगड़ में बंद हो गया है।

गढ़वाल मंडल में बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब समेत नीलकंठ, नर-नारायण पर्वत, जोशीमठ, फूलों की घाटी, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। जबकि, निचले स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी है। इसके चलते पूरे पहाड़ में तापमान काफी नीचे आ गया है। हालांकि, पर्यटक व तीर्थयात्री बर्फ से ढकी चोटियों को निहारकर आनंदित हो रहे हैं। लगातार बारिश के चलते जहां केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं का संचालन प्रभावित हुआ, वहीं पुनर्निर्माण कार्यों पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है। केदारपुरी में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। यही हाल गंगोत्री व यमुनोत्री धाम का भी है। निचले स्थानों उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला व नौगांव में भी लोगों ने अपने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं।

उधर, कुमाऊं मंडल में नंदा देवी, नंदा कोट, बृजगंग, पंचाचूली, व्यास व दारमा की चोटियों समेत लिपूलेख टॉप से नावीढांग टॉप तक लगातार बर्फबारी और शेष स्थानों पर बारिश के चलते नदी-नाले उफना गए। साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ हाइवे कई स्थानों पर मलबा आने ने अवरुद्ध हो गया। इसके अलावा कफनी और सुंदरढूंगा घाटी में भी मौसम का पहला हिमपात हुआ है। जिससे पूरा इलाके में ठिठुरन घुल गई है।

रायवाला में बारिश से धान की फसल को पहुंचा नुकसान

शुक्रवार शाम से हो रही बारिश ने काश्तकारों की मुसीबतें बढा दी हैं। बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतो में पानी भर गया। कई जगह मंढाई के लिए काट कर छोड़ी गई फसल बारिश से खराब हो रही है। बारिश के साथ हवा चलने से कई जगह धान की खड़ी फसल गिर गई है। इससे किसान चिंतित हैं। किसान अरजिन्दर सिंह, प्रकाश पांडे, भुवन जोशी, सत्यप्रकाश नौटियाल आदि ने बताया कि इन दिनों धान की फसल पक रही है। यह बारिश पकी फसल के लिए बेहद नुकसानदेय है। खेतों में पानी जमा हो गया है, जिससे पके हुए धान खराब हो रहे है। रायवाला गांव, गौहरीमाफी, छिद्दरवाला, चकजोगीवाला, खैरीखुर्द, साहबनगर, श्यामपुर, भट्टोवाला, खैरीकलां आदि क्षेत्रों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यदि बारिश के एक या दो दिन लगातार रही तो नुकसान बहुत अधिक हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!