Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
उत्तराखण्ड

मुख्य सड़कों से हटेगा ई-रिक्शा का झुंड, सि‍र्फ इन रूटों पर चलेंगे

देहरादून: विक्रमों के बाद शहर में यातायात जाम के सबसे बड़े कारण बन रहे ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग नकेल डालने की तैयारी में है। दरअसल, सरकार भी मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा के बढ़ते झुंड से परेशान है। खुद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की ओर से जिलाधिकारी और परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि ई-रिक्शा मुख्य मार्गों के बजाए संपर्क मार्गों या उन मार्गों पर चलें जहां बस या ऑटो की सेवा नहीं है। इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा दून शहर, ऋषिकेश, विकासनगर, सेलाकुई के साथ हरिद्वार शहर और रुड़की में ई-रिक्शा संचालन के रूट तय कर दिए हैं। हाइवे पर इनका संचालन पूरी तरह रोकने की तैयारी चल रही है।

निजी स्टेज कैरिज बस, सिटी बस, ऑटो व विक्रमों के ट्रांसपोर्टर भी लगातार मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा के संचालन के विरोध में रहे हैं। चूंकि, ई-रिक्शा फ्री-पॉलिसी के तहत पंजीकृत हो रहे, ऐसे में आरटीओ में धड़ल्ले से इनका पंजीकरण हो रहा। सिर्फ दून शहर में ही 1500 से ज्यादा ई-रिक्शा पंजीकृत हो चुके हैं और लगातार आंकड़ा बढ़ता जा रहा। पिछले साल भी ट्रांसपोर्टरों ने ई-रिक्शा के अवैध संचालन के विरुद्ध जुलाई में हड़ताल कर दी थी। तब सरकार और परिवहन विभाग ने इनके रूट तय कर दिए थे मगर कोई भी ई-रिक्शा इस नियम के तहत नहीं चल रहा।

यही नहीं, हालात ये हैं कि पंजीकृत ई-रिक्शा के साथ बड़ी संख्या में गैर-पंजीकृत ई-रिक्शा भी शहर में बेधड़क झुंड बनाकर दौड़ रहे हैं। जिस कारण पूरे शहर का यातायात बाधित रहता है। चौक-चौराहों से लेकर राजमार्ग, मुख्य सड़कों तक इनका संचालन हो रहा जबकि नियम में तय है कि ये हाइवे पर नहीं चल सकते। आरटीओ दिनेश पठोई के अनुसार ई-रिक्शा के लिए आरटीए ने अगस्त 2017 में ई-रिक्शा के रूट तय किए थे। अब इन रूट को लागू किया जा रहा है। जो रिक्शा अभी बगैर रूटों के चल रहे हैं, उन्हें इस दायरे में शामिल किया जाएगा।

मनमाने किराए पर होगी कार्रवाई

ऑटो की तर्ज पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाना किराया लेने की शिकायतें विभाग को मिली हैं। आरटीओ ने बताया कि सभी रूटों पर ई-रिक्शा का किराया दस रुपये से अधिकतम बीस रुपये तक तय है। चालक यदि ज्यादा किराया वसूल रहे हैं तो प्रवर्तन टीमें ई-रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई करेंगी।

इन रूटों पर चलेंगे ई-रिक्शा

देहरादून शहर क्षेत्र

फव्वारा चौक-नेहरू कालोनी-बलबीर रोड-लक्ष्मी रोड-वेल्हम गल्र्स कालेज- ब्राइटलैंड-ब्रोकलीन स्कूल
होटल ग्रेट वैल्यू-एनआइवीएच बैक गेट-कैनाल रोड-पुलिस कालोनी-आइटी पार्क मोड-पैराडाइज रेजीडेंसी-मसूरी
बाइपास मार्ग
मोहकमपुर मंदिर से एकता विहार-गीता एन्क्लेव-आर्शीवाद एन्क्लेव-भागीरथी कालोनी-नेहरू ग्राम-एकता एन्क्लेव-गंगोत्रीविहार-शताब्दी एन्क्लेव-जोगीवाला
जोगीवाला-बद्रीपुर गेट-इंदरपुर मार्ग
बल्लीवाला चौक-अनुराग-सीमाद्वार-आइटीबीपी-गढ़वाली कालोनी-जीएमएस रोड तक
दून शायर-साईंलोक कालोनी-इंजीनियर एन्क्लेव-जीएमएस रोड-देना बैंक-कमला पैलेस-सब्जी मंडी चौक
धर्मपुर-आफिसर्स कालोनी मोड-पुलिस लाइन-रेसकोर्स-बन्नू स्कूल-चंदर नगर- रेस्ट कैंप-अमनदीप होटल तक
स्मिथनगर-टी ईस्टेट-आरकेडिया ग्रांट-बड़ोवाला-शिमला बाइपास-तेलपुर चौक
लालपुल-देहराखास-कारगी चौक
भानियावाला-थानो मार्ग

ऋषिकेश क्षेत्र

रायवाला थाने से राजकीय इंटर कालेज-मोक्षधाम आश्रम-जीआरटीयू मार्ग
आइडीपीएल गेट-एक से वीरभद्र-सीमा डेंटल कालेज-एम्स-बैराज तिराहा-आइडीपीएल गेट-दो
भानियावाला चौक से थानो मार्ग

विकासनगर क्षेत्र

शहीद केशचंद्र महाविद्यालय डाकपत्थर से जीवनगढ़
डाकपत्थर से वाया शक्तिनगर होते हुए ढकरानी गांव तक
हरबर्टपुर से ढकरानी गांव
ढकरानी गांव से ढालीपुर होते हुए आसन बैराज तक
सहसपुर से सभावाला
सहसपुर से होरावाला गांव वाया छरबा
छरबा से बरोटीवाला
बरोटीवाला से केदारवाला, रुद्रपुर पसोली गांव तक
बरोटीवाला से विकासनगर चुंगी तक
बरोटीवाला से भुजवाला होते हुए अंबाड़ी तक
निगम रोड से अटक फार्म खैरी तथा पूरबिया लाइन से बहादर गांव तक
पुलिस चौकी रोड से फार्मासिटी गेट तक पुलिस चौकी रोड से डीपीएसजी कालेज चौक तक
बिहाइव कालेज रोड से जमनपुर तक
राना धर्मकांटा रोड से दून पीजी कालेज होते हुए मंतगी रबर फैक्ट्री तक

हरिद्वार शहर क्षेत्र

दक्ष मंदिर से शंकराचार्य चौक
शंकराचौक चौक से देवपुरा चौक
रेलवे स्टेशन से जीरो जोन होते हुए भीमगोड़ा दूधाधारी चौक
शिवालिक नगर का अंदरूनी क्षेत्र
सिंहद्वार से दक्ष मंदिर वायर लक्सर मार्ग

रुड़की क्षेत्र
एसडीएम आवास से एसबीआइ नहर पटरी होते हुए रेलवे स्टेशन तक
रुड़की रेलवे स्टेशन से फाट पाडली गुर्जर लाठर देवा रोड से पनियाला
ढंडेरा रेलवे स्टेशन से फाटक ढंडेरा, सैन्य अस्पताल तक
आइआइटी के अंदर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!