Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

22 जनवरी को होगी उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी 2020, मंगलवार, देहरादून।  उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक 22 जनवरी को सचिवालय के विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम पांच बजे होगी। बैठक में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न योजनाओं की घोषणाओं के साथ ही राज्यवासियों को राहत दिए जाने के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों की नियमावली आदि के प्रकरण भी कैबिनेट में आ सकते हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादूनभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनके दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चल रही खबरों को खारिज किया।भगत बीते रोज दिल्ली रवाना हुए थे। सोमवार को इंटरनेट मीडिया में खबर चली कि उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से मुलाकात की है। इसे लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी। देर रात संपर्क करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत ने साफ किया कि वह निजी कार्य से दिल्ली आए हैं। उनकी किसी भी पार्टी नेता से मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में न तो राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद हैं और न राष्ट्रीय महामंत्री संगठन।

मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देर रात ट्वीट कर भ्रष्‍टाचार के दो मामलों में सख्‍त कदम उठाए जाने की जानकारी दी। रात लगभग पौने ग्‍यारह बजे किए गए ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, भ्रष्‍टाचार के विरुद्ध सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। आज भ्रष्‍टाचार के दो मामलों में मैंने दोषियों पर सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पहला मामला स्‍वास्‍थ्‍य उप केंद्रों में औषधि खरीद से जुड़ा हुआ है, जिसमें समय पर उपयोग न होने की वजह से दवाइयां एक्‍सपायर हो गईं।

मैंने इस मामले में विभागीय जांच और दोषी कर्मचारियों से नियमानुसार वसूली किए जाने के निर्देश दिए हैं। दूसरा मामला भीमताल में करीब 15-16 साल पहले हुए गूल निर्माण में फर्जीवाड़े का है, जिसमें बिना गूल बनाए धनराशि हड़प ली गई। भीमताल प्रकरण में मैंने तीन इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!