Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंदेश

दर्दनाक हादसा : गुजरात में ट्रक की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत, PM ने जताया दु:ख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी 2020, मंगलवार। गुजरात में सूरत के कोसांबा इलाके में एक ट्रक की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, “सभी मृतक मजदूर थे और वे राजस्थान के रहने वाले बताये जा रहे हैं।” ये सभी मजदूर सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे कि तभी एक ट्रक ने इन्‍हें बेरहमी से कुचल दिया। जिससे 15 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सूरत के स्‍मीमेर अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह सूरत के पालोद गांव में हुआ जब ये मजदूर सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे। उसी समय गन्‍ने से भरा ट्रैक्‍टर और ट्रक आमने सामने आ गए और ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक फुटपाथ पर गहरी नींद सो रहे मजदूरों पर चढ़ गया जिससे 13 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों में से दो मजदूरों की मौत की खबर है जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्‍या अब 15 हो चुकी है।

गुजरात में हुए दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में लिखा- गुजरात के सूरत में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख पहुंचा है। मैं, मृतकों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे का शिकार हुए बांसवाड़ा, राजस्थान के मजदूरों की मौत पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। राजस्थान सरकार की ओर से मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा और सीएम राहत कोष से घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने भी सूरत में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। पीएम मोदी ने घायलों के भी जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्‍येक पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 दिए जाने की घोषणा की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!