Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड कैबिनेट के फैसलेः उद्योगों के लिए रेड कार्पेट, राज्य कर्मियों की बल्ले-बल्ले

देहरादून: इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी में जुटी सरकार ने उद्योगों के लिए रेड कार्पेट बिछा दिया है। 10 करोड़ से 50 करोड़ के बीच निवेश करने वाले उद्यमियों को लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने को भूमि आवंटन, परियोजना लगाने के लिए ऋण समेत तमाम रियायतें देने का निर्णय लिया है। साथ में लीज पर भूमि देने के लिए नियमावली बनाई जाएगी। इससे उद्योगों को भी राहत मिल सकेगी।

वहीं राज्य में सातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों के बाद अब अपुनरीक्षित वेतनमान के रूप में पांचवां व छठा वेतनमान ले रहे कार्मिकों को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। पांचवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों को दस फीसद और छठा वेतनमान ले रहे कार्मिकों को छह फीसद महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दी।

संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को मुफ्त किताबों के स्थान पर उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत किताबों की मूल्य राशि भेजने का निर्णय मंत्रिमंडल ने किया।

विधानसभा में सत्र की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक हुई। तकरीबन साढ़े तीन घंटे चली बैठक में इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगों व निवेशकों को लुभाने के लिए अहम निर्णय लिए गए।

सरकार ने एमएसएमई में अब 10 से 50 करोड़ के बीच निवेश करने वाले निवेशकों को कई रियायतें देने का निर्णय लिया है। उन्हें सिडकुल में आवंटित भूमि की खरीद में 50 फीसद प्रीमियम देने पर शेष राशि आगामी दो वर्षों में भुगतान की सुविधा मिलेगी। मंत्रिमंडल ने अन्य कई रियायतों पर भी मुहर लगाई।

मंत्रिमंडल ने पांचवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों का महंगाई भत्ता 274 फीसद से बढ़ाकर 284 फीसद करने और छठवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों का महंगाई भत्ता 142 फीसद से बढ़ाकर 148 फीसद करने का निर्णय लिया गया। राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार की व्यवस्था को स्वीकार किया है।

इन कार्मिकों को बढ़ा महंगाई भत्ता एक जुलाई से मिलेगा। नगद भुगतान एक अक्टूबर से होगा, जबकि 30 सितंबर तक एरियर पीएफ खाते में जमा किया जाएगा।

उपनल के जरिये विभिन्न सरकारी महकमों में कार्यरत कार्मिकों के मामले में हाईकोर्ट के दो फैसलों से उत्पन्न स्थिति को विस्तार से हाईकोर्ट में रखने में निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता और अपर सहायक अभियंता भर्ती संशोधन नियमावली को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी। उत्तराखंड जनजाति कल्याण विभाग तकनीकी कर्मचारी संवर्ग सेवा नियमावली पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई।

पौड़ी-हरिद्वार के विद्यालयों का विलय

मंत्रिमंडल ने राज्य के नगरीय क्षेत्रों में मृत संवर्ग घोषित नगर कैडर के विद्यालयों के विलय का निर्णय लिया गया है। इससे कोटद्वार में चार विद्यालयों को मर्ज कर दो, पौड़ी में तीन विद्यालयों को मर्ज कर एक, बहादराबाद में तीन विद्यालयों को मर्ज कर एक और मंगलौर में चार विद्यालयों को मर्ज कर दो विद्यालय रखने का निर्णय लिया गया है।

इससे पौड़ी जिले में नौ शिक्षक अतिरिक्त हो गए हैं, जबकि हरिद्वार जिले में आठ शिक्षकों की कमी हो गई है। इन शिक्षकों को नगरीय विद्यालयों में समायोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

3624 छात्रों को डीबीटी से धन

मंत्रिमंडल ने 81 संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत 3624 छात्रों को राहत दी है। इन्हें मुफ्त किताबों के एवज में उनके खातों में डीबीटी से धनराशि दी जाएगी। कक्षा एक से पांचवीं तक किताबों के लिए 250 रुपये, छह से आठवीं तक 400 रुपये, नवीं से दसवीं तक 600 रुपये व 11वीं से 12वीं तक 700 रुपये दिए जाएंगे।

कैबिनेट फैसले

-10 करोड़ से 50 करोड़ के बीच निवेश करने वाले उद्योगों को सिडकुल में भूमि आवंटन शुल्क भुगतान में रियायतें

-50 फीसद प्रीमियम राशि देने पर शेष राशि दो वर्षों में भुगतान की छूट

-एक साथ शुल्क भुगतान पर स्टांप में पांच फीसद की छूट

-निवेशकों को परियोजना के लिए ऋण के ब्याज की अदायगी में पांच साल तक तीन लाख तक छूट

-लीज, विक्रय पत्र में स्टांप शुल्क प्रभार में 50 फीसद की रियायत

-उद्योगों को ईटीपी स्थापना को अधिकतम 20 लाख या 30 फीसद की छूट

-इन्वेस्टर्स समिट के दौरान देहरादून व ऋषिकेश में सड़कों में सुधार, सौंदर्यीकरण आस्था पथ, ड्रेनेज व्यवस्था को नगर निगम, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी व एमडीडीए को 3.64 करोड़

-इन्वेस्टर्स समिट के लिए 50 लाख लागत से फिल्म निर्माण और निर्माता कंपनी पर मुहर

-संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को राहत, किताबों का मूल्य डीबीटी से मिलेगा

-उपनल कार्मिकों को लेकर हाईकोर्ट के दो आदेशों से उत्पन्न स्थिति हाईकोर्ट को बताएगी सरकार

-भूमि लीज पर देने को नियमावली बनाने को दी मंजूरी

-लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ व अपर सहायक अभियंता भर्ती संशोधन नियमावली पर मुहर

-उत्तराखंड जनजाति कल्याण विभाग तकनीकी कर्मचारी संवर्ग सेवा नियमावली को स्वीकृति

-उत्तराखंड में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम को मंजूरी

-राज्य के नगरीय क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों के विलीनीकरण का निर्णय, शिक्षक होंगे समायोजित

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!