Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा का मनसून सत्र: कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

देहरादून: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को सरकार को घेरा। विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नियम 58 में चर्चा के दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। आमजन में भय का माहौल है। हालांकि, सरकार की ओर से पिछली कांग्रेस सरकार के पांच साल में हुए अपराधों और इस साल जनवरी से अगस्त तक के आंकड़ों से आइना दिखाने का प्रयास किया गया तो विपक्षी सदस्य भड़क उठे। उन्होंने हंगामा किया और सत्तापक्ष व विपक्ष के मध्य नोकझोंक भी हुई।

गुरुवार को सदन की कार्रवाई प्रारंभ होते ही नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृद्येश समेत विपक्ष के अन्य सदस्यों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर नियम 310 (सभी कार्य रोककर चर्चा करना) के तहत चर्चा की मांग की। इस पर पीठ ने व्यवस्था दी कि इसे नियम 58 की ग्राह्यता पर सुना जाएगा। भोजनावकाश के बाद इस विषय पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ.हृद्येश ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है और अपराधियों में कोई भय नहीं है। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं हैं। हत्या, लूटपाट, डकैती, दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों में बढ़ोत्तरी से हर कोई चिंतित है। सरकार इसे गंभीरता से ले।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार के भय न भ्रष्टाचार, महंगाई, किसानों की ऋण माफी से संबंधित नारे केवल जुमलेभर बनकर रह गए हैं। उन्होंने इस साल जनवरी से 31 अगस्त के अपराधों के आंकड़े पेश कर सरकार की घेराबंदी की कोशिश की। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि आपराधिक घटनाएं सरकार के लिए आंख खोलने वाली हैं। इस ज्वलंत मामले पर पक्ष-विपक्ष को एकजुट होना होगा। विधायक ममता राकेश और आदेश सिंह चौहान ने भी चर्चा में भाग लिया।

चर्चा का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने जब पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और इस साल जनवरी से अगस्त तक के अपराधों के आंकड़े रखकर आइना दिखाया तो विपक्ष के सदस्य भड़क उठे। विधायक प्रीतम सिंह, मनोज रावत समेत अन्य विपक्षी विधायक सीट पर खड़े हो गए और आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी बीच विधायक मनोज रावत सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के वायरल हुए वीडियो का उल्लेख किया तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आपस में उलझ गए और उनमें तीखी नोकझोंक हो गई। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने किसी तरह मामला संभालते हुए सदस्यों को शांत कराया।

कैबिनेट मंत्री पंत ने कहा कि देवभूमि में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वह उसके पास आने वाले प्रत्येक मामले को दर्ज करे। नतीजतन मामले दर्ज हो रहे हैं। एक जनवरी से 31 अगस्त तक राज्य में 5821 अपराध पंजीकृत हुए, जबकि पिछले पांच सालों में 3774। उन्होंने कहा कि इस साल हुई आपराधिक घटनाओं में 80 फीसद का खुलासा कर दिया गया है। नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। गुंडा एक्ट में 630 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का मनोबल ऊंचा करते हुए अपराधियों पर नकेल कसने को कदम उठाए जाएंगे। सुझावों को स्वीकार करते हुए कहा कि पुलिस को निर्देश दिए जा रहे हैं कि सघन घनत्व वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। विधायकों को इसके लिए विधायक निधि से राशि देनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!