Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड भाजपा ने सभी 70 सीटों पर दावेदारों के पैनल को दिया अंतिम रूप

28 सीटों पर स्थिति लगभग साफ।

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून। विधानसभा चुनाव – 2022 के लिए प्रत्याशियों के चयन के मद्देनजर उत्तराखंड भाजपा ने सभी 70 सीटों पर दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है।

शनिवार, 15 जनवरी 2022 को भाजपा की चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद इस पर मुहर लगाई गई। यह सूची रविवार, 16 जनवरी 2022 को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। प्रत्याशियों के संबंध में केंद्रीय संसदीय बोर्ड अन्तिम निर्णय लेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 में से 28 सीटों पर स्थिति लगभग साफ है। यदि कोई फेरबदल नहीं हुआ तो प्रथम चरण में इन नामों की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा 25 सीटें विभिन्न कारणों से फंसी हैं, जिन पर मशक्कत करनी पड़ेगी। यह भी बताया जा रहा कि 10 से 15 वर्तमान विधायकों के टिकट कटने की सम्भावना है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय देहरादून में शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में दावेदारों के पैनल पर गहन विचार-विमर्श हुआ। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार चर्चा की गई। कुछेक सीटों पर एकाध नाम जोड़े गए तो कुछ से हटाए गए।

ज्ञात सूत्रों की मानें तो जिन सीटों पर नाम लगभग तय हैं, उनके पैनल में एक-एक नाम ही हैं। अन्य सीटों पर दो से चार नाम शामिल हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय रविवार को दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व को प्रत्याशियों के पैनल की सूची सौंपेंगे। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि आज, रविवार 16 जनवरी को इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी बैठक संभव है। 19 जनवरी 2022 को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तैयारी डोईवाला सीट से है। सूत्रों का कहना है कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, पार्टी संगठन उन्हें अन्य कोई जिम्मेदारी देगी या होगा, इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। इसके अलावा दिवंगत विधायक हरबंस कपूर के परिवार के किसी सदस्य को कैंट सीट से टिकट देने का निर्णय भी पार्टी नेतृत्व ले सकता है।

प्रत्याशी जिनके टिकट लगभग तय मानेेे जा रहे हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी : खटीमा

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज : चौबट्टाखाल

बंशीधर भगत : कालाढूंगी

सुबोध उनियाल : नरेंद्र नगर)

डाॅ. हरक सिंह रावत : केदारनाथ

स्वामी यतीश्वरानंद : हरिद्वार ग्रामीण

बिशन सिंह चुफाल : डीडीहाट

रेखा आर्य : सोमेश्वर

अरविंद पांडेय : गदरपुर

गणेश जोशी : मसूरी

डाॅ. धन सिंह रावत : श्रीनगर

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल : ऋषिकेश

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक : हरिद्वार

विधायक मुन्ना सिंह चौहान : विकासनगर

उमेश शर्मा काऊ : रायपुर

विनोद चमोली : धर्मपुर

चंदन रामदास : बागेश्वर

सौरभ बहुगुणा : सितारगंज

राजेश शुक्ला : किच्छा

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन : खानपुर

महेश जीना : सल्ट

चंद्रा पंत : पिथौरागढ़

डाॅ. प्रेम सिंह : नानकमत्ता

नवीन दुम्का : लालकुंआँ

बलवंत सिंह भौर्याल : कपकोट

ऋतु खंडूड़ी : यमकेश्वर

पूर्व विधायक प्रीतम पंवार : धनोल्टी

पूर्व विधायक राजकुमार : पुरोला

विधानसभा सीटें हैं जिनपर फसा है पेंच, मंथन जारी

पौड़ी, कोटद्वार, थराली, कर्णप्रयाग, घनसाली, प्रतापनगर, टिहरी, झबरेड़ा, लक्सर, पिरान कलियर, राजपुर रोड, चम्पावत, लोहाघाट, नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, जागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वारहाट, गंगोलीहाट, बाजपुर, काशीपुर, रुद्रपुर व गंगोत्री

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!