Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

डॉ० हरक सिंह रावत ने एक बार फिर दिखाए तेवर, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में नहीं हुए शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने एक बार फिर तेवर दिखाए हैं। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बुलाई गई प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में वह शामिल नहीं हुए। माना जा रहा कि पार्टी नेतृत्व ने लैंसडौन सीट से उनकी पुत्रवधू को टिकट दिए के संबंध में कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है, जिससे वह नाराज हैं और इसीलिए वह बैठक में शामिल नहीं हुए। यद्यपि, फोन पर बातचीत में हरक सिंह ने कहा कि उन्हें बैठक की सूचना नहीं मिल पाई थी, जिस कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाए।

कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत कुछ समय पहले कोटद्वार मेडिकल कालेज को लेकर चर्चा में रहे थे। अब लैंसडौन क्षेत्र से भाजपा विधायक दिलीप रावत और उनके मध्य रार छिड़ी है। असल में डॉ० हरक सिंह रावत लैंसडौन क्षेत्र से अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए पार्टी नेतृत्व से टिकट मांग रहे हैं। इस संबंध में वह केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी से भी मिल चुके हैं।

उधर, विधायक दिलीप रावत ने भी डॉ० हरक सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। उन्होंने बीते दिवस इशारों ही इशारों में हरक सिंह पर तंज कसा था। साथ ही कहा था कि वह परिवारवाद के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन यह भी देखा जाना चाहिए कि जिसे टिकट दे रहे हैं उसका राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में योगदान क्या है।

शनिवार को हरक तब फिर चर्चा में आ गए, जब प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुलाई गई कोर गु्रप की बैठक में वह नहीं पहुंचे। हरक की गैरमौजूदगी को लेकर बैठक स्थल से लेकर इंटरनेट मीडिया तक में चर्चा होने लगी। चर्चा यह भी रही कि पार्टी ने एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हरक को भी दो टूक बता दिया गया है। परिणमस्वरूप नाराज हरक पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने नहीं आए। संपर्क करने पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि वह किसी कार्यवश दिल्ली गए थे।

जहां तक कोर ग्रुप की बैठक की बात है तो इसकी सूचना उन्हें नहीं मिल पाई थी। शनिवार को जब इस बारे में उन्होंने प्रदेश मुख्यालय से फोन पर संपर्क किया तो बात सामने आई कि मोबाइल पर बैठक का संदेश भेजा गया था, लेकिन यह उन तक नहीं पहुंचा। हरक ने संभावना जताई कि संभवत: यह संदेश उनके पूर्व जनसंपर्क अधिकारी के पास चला गया होगा। उन्होंने किसी प्रकार की नाराजगी से इनकार किया।

दूसरी ओर, हरक के दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गईं। चर्चा यह भी रही कि उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं से भेंट की। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। हरक पिछले कुछ महीनों के दौरान कई बार कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चा में रहे हैं और हर बार उन्होंने कांग्रेस में लौटने की संभावना से इन्कार ही किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!