Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

500 मीट्रिक टन क्षमता वाली मोबाइल स्टोरेज यूनिट (MSU) को सफलतापूर्वक स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

WFP के तकनीकी सहयोग से संवरेगी उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति : रेखा आर्या

खाद्य विभाग एवं WFP (वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम)द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुईं बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित

ऐसी संस्थाओ के साथ कार्य करने से राज्य को मिलेंगी नई ऊँचाइयाँ : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। आज प्रदेश की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग एवं WFP (वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की जहाँ वर्ड फ़ूड प्रोग्राम के बारे में विभिन्न वक्ताओं ने इसकी उपयोगिता और किये गए कार्यो के बारे में विस्तृत से बताया।

खाद्य मंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत में विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के सहयोग से, पहाड़ी राज्य अपने टीपीडीएस की आपूर्ति श्रृंखला का अनुकूलन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, जिसकी पहुँच 300 से अधिक तक है। हरिद्वार में अनाज के भंडारण के लिए 500 मीट्रिक टन क्षमता वाली मोबाइल स्टोरेज यूनिट (MSU) को सफलतापूर्वक स्थापित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। हाल के कुंभ मेले के दौरान, MSU ने राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग को खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति प्रदान करने में सक्षम बनाया।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खाद्य विभाग और वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के मध्य वर्ष 2020 के फरवरी माह में विभिन्न बिन्दुओं को लेकर एक MOU पर हस्ताक्षर हुए थे जिनके तहत परिवहन की लागत में कमी के लिए सम्पूर्ण टीपीडीएस नेटवर्क की आपूर्ति का ऑप्टिमाइजेशन करना, भंडारण हानियों को कम करने के लिए मोबाइल भंडारण इकाइयों के उपयोग करना, डेटा संग्रह के लिए एक मोबाइल एप का उपयोग करना सहित कई शामिल हैं जिसमें से वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम (WFP) द्वारा एक मोबाइल स्टोरेज यूनिट हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर गोदाम में स्थापित की जा चुकी है। साथ ही एक नैनीताल के रामनगर में स्थापित किया जाना है जिसका कार्य प्रगति पर है।

वहीं इसके अलावा WFP ने एक मोबाइल एप खाद्य विभाग को उपलब्ध कराया है जिससे विभाग के 196 गोदामों तथा करीब 9100 दुकानों के जीओ कॉर्डिनेट्स लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से WFP व खाद्य विभाग द्वारा देहरादून जनपद के धर्मपुर में ग्रीन एटीएम की स्थापना की गई है, राज्य में डोर स्टेप डिलीवरी हेतु जीपीएस ट्रैकिंग एप उपलब्ध कराया गया है जो वर्तमान में 15 गोदामों पर सफलतापूर्वक चल रहा है, साथ ही PMGKAY के प्रचार प्रसार हेतु बैनर पोस्टर भी उपलब्ध कराये गए हैं।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऐसी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करने से राज्य को नई ऊँचाईयाँ प्राप्त होंगी। विश्व खाद्य कार्यक्रम ने पूर्व में भी कई राज्यों के साथ मिलकर कार्य किया है किन्तु उत्तराखण्ड का भौगोलिक स्वरूप आपूर्ति श्रृंखला एवं गोदाम प्रबन्धन को बहुत बड़ी चुनौती प्रस्तुत करता है और प्रभावित करता है लेकिन ऐसे कार्यक्रम निश्चित ही आपदा के समय में आने वाली समस्याओं में दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों को भी खाद्यान्न की कमी को दूर करने में कारगर सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम में Country Director Un World Food Programme Eric kenefick, डायरेक्टर Ericsson India Global राजेश गुप्ता, Ericsson India Global के कंपनी सचिव अमित शंकर कश्यप, सचिव खाद्य एवं बृजेश कुमार संत, एडिशनल कमिश्नर खाद्य पीएस पांगती सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!