Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

8वीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुई खेल मंत्री रेखा आर्य, बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

जीवन में शिक्षा के साथ ही जरूरी है खेल, खेल सिखाता है अनुसाशन, रखता है तनावमुक्त : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। आज परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 8वीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यह आयोजन 17 दिसंबर 2022 से शुरू हुआ जिसका कि आज समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच बैडमिंटन के मैच आयोजित किये गए, जिन्होंने जबरदस्त खेल प्रतिभा के साथ ही खेल भावना का परिचय दिया। इस दौरान खेल मंत्री ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ी खुशी हुई कि इन मैचों में अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों का जोश वाकई देखने लायक था। उन्होंने कहा कि जीवन में जितनी जरूरी शिक्षा है उतना ही महत्वपूर्ण खेल भी है। आप अपने जीवन में कोई भी खेल खेलें उसे तन्मयता के साथ खेलें क्योंकि खेल एक ऐसी विधा है जिसके जरिये आप जीवन मे तनावमुक्त रहने के साथ ही खुद को स्वस्थ्य भी रख सकते हैं। साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सचिवालय द्वारा आयोजित इस बैडमिंटन प्रतियोगिता से हमारे कर्मचारी तनावमुक्त रहेंगे और वह एक नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
खेल मंत्री ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस के साथ काम कर रही है। अब फ़ाइलें रुकती नही हैं बल्कि दौड़ती हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि आज हमारे बच्चे खेल की विभिन्न विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ी आज विश्व पटल पर राज्य एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि “खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब” और “पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब”, लेकिन अब यह धारणा बदल चुकी है; अब “खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब” और “पढ़ोगे लिखोगे तो भी बनोगे नवाब” कहावत कही जाती है।

खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई गई है। खिलाड़ियों की सुविधा एवं उनके हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर खेल नीति में और सुधार किये जायेंगे।

इस दौरान निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, एमडी जल विधुत निगम संदीप सिंघल, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट जी, संयुक्त सचिव संजय टोलिया, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुनीता नागलिया, अंतरराष्ट्रीय वेटरन प्लेयर एस.के. पटेट, वेटरन धावक जितेंद्र गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती मंजीत शर्मा सहित अधिकारीगण, कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!