Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बार काउंसिल ने सात मार्च को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई

उत्तराखंड के तीन जिलों में दशकों से चल रही हड़ताल को सुप्रीम कोर्ट के अवैध करार देने के बाद सभी बार एसोसिएशन हरकत में आ गए हैं। उत्तराखंड बार काउंसिल ने सात मार्च को कार्यकारिणी की बैठक आहूत की है। प्रस्तावित बैठक में पूरे मामले पर चर्चा होगी। हालांकि बार काउंसिल वर्ष 2019 में ही हाई कोर्ट की ओर से हड़ताल को अवैध करार देने के बाद बार एसोसिएशन को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुका है।

मुकदमों का पहाड़ खड़ा कर रही हड़ताल

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अपने आदेश में विधि आयोग की 2012 से 2016 तक उत्तराखंड से संबंधित रिपोर्ट का उल्लेख किया था। उसमें वकीलों की हड़ताल से कार्य दिवसों के नुकसान के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया था। कहा था कि वकीलों का यह रवैया अदालतों के कामकाज को प्रभावित करने के साथ ही मुकदमों का पहाड़ खड़ा कर रहा है। विधि आयोग की जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में इस अवधि में 455 और हरिद्वार में 515 दिनों तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।

एसोसिएशनों को भेजा था अनुपालन आदेश

उत्तराखंड बार काउंसिल के सचिव विजय सिंह के अनुसार हाई कोर्ट की ओर से अधिवक्ता हड़ताल को अवैध करार देने का आदेश बार एसोसिएशनों को अनुपालन के लिए भेज दिया गया था। सिंह के मुताबिक सात मार्च को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की आम बैठक होनी है। इस में सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के जवाब पर चर्चा संभव है।

हाई कोर्ट के फैसले में यह भी था उल्लेख

हाई कोर्ट ने कहा था कि कोई भी न्यायिक अधिकारी हड़ताल की वजह से तारीख नहीं टालेगा। यदि अधिवक्ताओं की हड़ताल से सुनवाई टलती है तो इसकी जवाबदेही न्यायिक अधिकारी की होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!