Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित से 18 और मरीजों की मौत

कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अक्टूबर माह में अब तक कोरोना संक्रमित 203 मरीज दम तोड़ चुके हैं। गुरुवार को भी कोरोना संक्रमित 18 और मरीजों की मौत हो गई। पिछले सात माह में कुल 814 मरीज काल के गाल में समा चुके हैं। जिनमें तकरीबन 54 फीसद मामले जनपद देहरादून से हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद देहरादून में 14 मरीजों की मौत हुई है। इनमें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चार-चार मरीजों की मौत हुई। कैलाश अस्पताल में तीन, एम्स ऋषिकेश में दो और दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में एक मरीज ने दम तोड़ा है। इसके अलावा हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में तीन व एक मरीज की मौत जिला अस्पताल उत्तरकाशी में हुई है।

प्रदेश में 423 नए मामले आए सामने 

सरकारी व निजी लैब से गुरुवार को 12009 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 11586 की रिपोर्ट निगेटिव और 423 की पॉजिटिव आई है। देहरादून में फिर सबसे अधिक 150 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं नैनीताल में 62 व अल्मोड़ा में 49 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके अलावा हरिद्वार में 37, पौड़ी में 28, ऊधमसिंह नगर में 22, उत्तरकाशी में 21, रुद्रप्रयाग में 17, टिहरी व पिथौरागढ़ में 12-12, बागेश्वर में आठ और चंपावत में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि अब तक प्रदेश में 56493 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 49631 ठीक हो गए हैं, जबकि 5682 एक्टिव केस हैं। वहीं 366 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

रिकवरी रेट 87.85 फीसद 

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है। फिलवक्त रिकवरी रेट 87.85 फीसद है। गुरुवार को भी 833 मरीज स्वस्थ्य हुए। जिनमें 252 देहरादून, 138 टिहरी, 86 हरिद्वार, 85 चमोली, 58 ऊधमसिंह नगर, 54 उत्तरकाशी, 51 नैनीताल, 35 पौड़ी, 25 रुद्रप्रयाग, 23 बागेश्वर, 19 अल्मोड़ा व सात मरीज चंपावत से हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!