Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
राजनैतिक-गतिविधियाँ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अभ्यर्थियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

लम्बे समय तक कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाने के बाद भी अधर में लटके सहायक अध्यापकों का लम्बा इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर चयनित 31,277 अभ्यर्थियों को आज यानी 16 अकटूबर को नियुक्ति पत्र मिलेगा। इसमें लखनऊ के साथ ही अन्य 68 जिलों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती पाने वालों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजे अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पांच सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर इस समारोह का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वाराणसी, बरेली, बांदा, गोरखपुर, शाहजहांपुर,सिद्धार्थनगर के सफल अभ्यर्थियों से बात भी करेंगे।

नियुक्ति पत्र वितरण के शुभारंभ कार्यक्रम का सभी जिलों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए जिलों में समारोह स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद जिलों में प्रभारी मंत्री और वहां के जनप्रतिनिधि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। जिन सात जिलों में विधानसभा उपचुनाव होने हैं, वहां के चयनित अभ्यर्थी भी आज नियुक्ति पत्र पाने से वंचित नहीं रहेंगे। आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर उन जिलों के सफल अभ्यर्थियों को पड़ोस के जिले में नियुक्त पत्र मिलेंगे।

मसलन अमरोहा के सफल अभ्यर्थियों को मुरादाबाद, बुलंदशहर के चयनितों को गाजियाबाद, देवरिया वालों को गोरखपुर में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसी तरह कानपुर नगर के सफल अभ्यर्थियों को कानपुर देहात, जौनपुर वालों को वाराणसी, फीरोजाबाद के चयनितों को आगरा और उन्नाव के अभ्यर्थियों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग की मियाद दो दिन तय की थी। अधिकांश जिलों में पहले ही दिन बड़ी संख्या में अनंतिम सूची के अभ्यर्थी पहुंचे, शेष ने दूसरे दिन काउंसिलिंग कराई। परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि काउंसिलिंग पूरी हो गई है। शीर्ष कोर्ट के आदेश पर परिषदीय स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती के सापेक्ष 31661 पदों पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हुई। परिषद ने सोमवार को 31277 अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची जारी की थी। सभी जिलों में बुधवार व गुरुवार को काउंसिलिंग कराई गई। इसमें अभ्यर्थियों के सभी शैक्षिक व प्रशिक्षण मूल अभिलेखों का भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन रिकार्ड से मिलान कराया गया।

माध्यमिक शिक्षकों को शुक्रवार को नहीं मिलेगा नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों का चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग से लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए आनलाइन आवेदन लिया जा चुका है। 3317 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र शुक्रवार को देने की तैयारी थी, लेकिन उसे टाल दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अंजना गोयल ने बताया कि शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग वेबसाइट से नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं होगा। इसके लिए जल्द ही नई तारीख घोषित की जाएगी। हालांकि अभी एलटी ग्रेड हिंदी विषय का सत्यापन चल रहा है और सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम आना शेष है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!