Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में कोरोना से मुक्त होने वाला पहला जिला बना टिहरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य के टिहरी जनपद में कोरोना का अब कोई सक्रिय मामला नहीं है। दूसरी लहर में टिहरी कोरोना मुक्त होने वाला पहला जिला है।

इसके अलावा बागेश्वर व ऊधमसिंहनगर में भी अब सक्रिय मामले इकाई की संख्या में हैं।

इधर, सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 25 नए मामले आए हैं। वहीं, 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात ये है कि कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को निजी व सरकारी लैब से 16 हजार 499 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 16474 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 8 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वहीं अल्मोड़ा में 4, उत्तरकाशी में 3 और चंपावत, पौड़ी गढ़वाल व रुद्रप्रयाग में 2-2 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा चमोली, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में भी कोरोना का 1-1 मामला आया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़ व टिहरी गढ़वाल में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना के तीन लाख 43 हजार 125 मामले आए है, जिनमें तीन लाख 29 हजार 306 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलवक्त कोरोना के 379 सक्रिय मामले हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 7388 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!