Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिकपर्यटन

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी गति से पर्यटन मंत्री महाराज नाराज़

  • सांस्कृतिक दलों के यात्रा किराए संबंधी बिलों के तत्काल भुगतान के निर्देश
  • अधिकारियों को दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करवा लिये जाएं

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 सितम्बर, 2021, सोमवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से शासन स्तर के अधिकारियों साथ सोमवार को एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सुभाष रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में सोमवार को शासन स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करवा लिये जाएं।

सतपाल महाराज ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुये अधिकारियों को ठोस कदम उठाने को कहा है।

बैठक में लोक कलाकारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता एवं उनके यात्रा किराये के भुगतान से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि सांस्कृतिक दलों के यात्रा किराए से संबंधित बिलों के भुगतान जो भी अनुमन्य हो उसको तुरंत किया जाए।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि महाभारत एवं रामायण सर्किट के अंतर्गत विकसित होने वाले सभी रूटों पर यूनिवर्सल कैरावन होने चाहिए। उन्होंने गंगा आरती के साथ साथ यमुना एवं सरयू जी की आरती को तुरंत प्रारंभ किए जाने के लिए भी अधिकारियों को आदेशित किया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि स्मार्ट सिटी में सिटी सेंटर (प्लाजा) मीटिंग प्वाइंट बनाने के लिए भी अभी से हमें तैयारी करनी होगी। बैठक के दौरान उन्होंने पर्यटन अधिकारियों से कहा कि सौंग नदी में जहां गर्म पानी का स्रोत है उस स्थान पर महिलाओं एवं पुरुषों के स्नान के लिए अलग-अलग स्थान बनाए जाएं। साथ ही उस स्थान को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए।

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड में रोपवे के लिए भी प्रस्ताव तैयार करें। उन्होने निर्माणाधीन रोपवे के कार्यों को समय से पूरा करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

सतपाल महाराज ने सतपुली टीआरएस निर्माण में तेजी लाने को कहा है। उन्होने कहा कि चौबट्टाखाल तथा रसिया महादेव टीआरएच की डीपीआर बने हुए लगभग 15 दिन और सतपुली कार पार्किंग की डीपीआर बने हुए लगभग 1 सप्ताह हो चुका है। इस पर भी तत्काल आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी स्थित विकासखंड पोखरा के अंतर्गत दीवा डांडा के लिए झालापाड़ी से दीवा डाण्डा ट्रैक रूट को भी दुरस्त करने को कहा है।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों से कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली संग्रहालय के मामले में शासन स्तर पर जो भी औपचारिकताएं हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए।

बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप दिलीप जावलकर, महानिदेशक संस्कृति स्वाति एस. भदौरिया, संस्कृति निदेशक बीना भट्ट, संयुक्त निदेशक पर्यटन विवेक चौहान एवं वरिष्ठ शोध अधिकारी एस. एस. सामन्त आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!