Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के 54 जिलाधिकारियों से करेंगे वर्चुअल संवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, गुरूवार, लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिलाधिकारियों से इस वैश्विक महामारी को लेकर संवाद करेंगे। उनका आज देश के विभिन्न राज्य के 54 जिलाधिकारियों से संवाद का कार्यक्रम है। उत्तर प्रदेश में भी सर्वाधिक प्रभावित रहे जिलों के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी यानी डीएम से पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वर्चुअल संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश, वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा, मेरठ के डीएम के. बालाजी, बरेली के डीएम नीतीश कुमार, गाजियाबाद के डीएम डॉ. अजय शंकर पाण्डेय, गौतमबुद्धनगर के डीएम सुहास एवाई व मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को छह राज्यों में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से संवाद करने के साथ ही इस संकट से उबरने के लिए उपायों पर वार्ता कर चुके हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिलों के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की स्थिति तथा उससे निपटने की तैयारी की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री इस दौरान बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति, नियंत्रण के उपाय और अन्य मामलों को लेकर संवाद करेंगे। डीएम से जिलों की जानकारी लेकर प्रधानमंत्री दिशा-निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री और शासन के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कोरोना संक्रमण के दौरान पहली बार प्रधानमंत्री सीधे डीएम से संवाद स्थापित कर रहे हैं। पहली लहर में गृह मंत्री अमित शाह अथवा केंद्रीय गृह सचिव एनसीआर के डीएम से संवाद करते थे। अब दूसरी लहर और तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री सीधे डीएम से संवाद कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के छ: जिलों में डीएम से कोरोना संक्रमण की स्थिति और उसके ऊपर नियंत्रण में उपाय को लेकर संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी आज देश के छह अन्य राज्यों में भी कई जिलाधिकारियों से आज संवाद करेंगे। पीएम मोदी के साथ इस वर्चुअल संवाद में लखनऊ के साथ ही साथ मुरादाबाद तथा गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी कोरोना संक्रमण से बचाव तथा उपचार को लेकर अपना-अपना प्रेजेंटेशन भी देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!