Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना वायरस महामारी के हालात में धीरे-धीरे हो रहा है सुधार : देश में बीते 24 घंटों में 2.76 लाख नए मामले, मौतों की संख्या में आई कमी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, गुरूवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी के हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तीन लाख से नीचे रहे हैं। देश में रोजाना होने वाली कोरोना से मौतों में गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना से मौतों में कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 76 हजार 70 मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 3,874 रहा। पिछले कई दिनों बाद देश में मौत का आंकड़ा चार हजार से नीचे आया है।

देश में कोरोना के मामलों के साथ इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 3,69,077 लोग ठीक हुए हैं। इससे देश में अब तक कोरोना ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 23 लाख 55 हजार 440 हो गया है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 96,841 एक्टिव केस कम हुए हैं। फिलहाल देश में 31 लाख 29 हजार 878 एक्टिव कोरोना केस हैं। भारत में कोरोना के कुल मामलों की बात की जाए तो अब तक कुल 2 करोड़ 57 लाख 72 हजार 400 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 87 हजार 122 हो गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (IMCR) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए बुधवार को देश भर में 20,55,010 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 32 करोड़ 23 लाख 56 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 18,70,09,792 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 11,66,090 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!