Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कोविड की दूसरी लहर को थामने में एड़ी चोटी का जोर लगा रही उत्तर प्रदेश सरकार – 4 करोड़ डोज के लिए आठ हजार करोड़ रुपये का दांव

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2021, शुक्रवार, लखनऊ। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर को थामने में एड़ी चोटी का जोर लगा रही उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना टीकों की चार करोड़ डोज हासिल करने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी कर इस दिशा में अन्य राज्यों से पहले दांव चल दिया है। हालांकि टेंडर खुलने के बाद ही वैक्सीन के रेट का पता चलेगा लेकिन राज्य सरकार का अनुमान है कि इस सौदे पर तकरीबन आठ हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। कोरोना से बचाव का सबसे कारगर तरीका समझी जा रही वैक्सीन के इस मोटे आर्डर पर देश-विदेश की कंपनियों की निगाहें लगी हैं। कई कंपनियों ने इस ग्लोबल टेंडर में दिलचस्पी दिखाई है।

कोरोना से देश की बड़ी आबादी को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने जैसे ही 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग को पहली मई से टीके लगाने का ऐलान किया था, उत्तर प्रदेश सरकार ने उसका समर्थन करते हुए उसी दिन से इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी थी। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या 9.28 करोड़ है। इस आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए राज्य सरकार ने फौरी तौर पर भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को वैक्सीन की 50-50 लाख डोज की आपूर्ति का आर्डर दिया था। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन ने कोरोना की चार करोड़ डोज की आपूर्ति के लिए बीती सात मई को ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया था। टेंडर ऑनलाइन सबमिट करने की आखिरी तारीख 21 मई है।

ग्लोबल ई-टेंडर के संदर्भ में बुधवार को वर्चुअल माध्यम से हुई प्री बिड कॉन्फ्रेंस में फाइजर, रूसी वैक्सीन स्पूतनिक 5 के निर्माता की लोकल पार्टनर डॉ रेड्डी लैब, जायडस कैडिला, दक्षिण कोरिया की एक फर्म, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। फाइजर की ओर से बताया गया की फर्म को भारत में वैक्सीन प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार से अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ है। इसकी प्रक्रिया जारी है।

जायडस कैडिला के प्रतिनिधि ने बताया कि उनकी कंपनी की वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल में है। केंद्र सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने अभी तक वैक्सीन निर्माण व वितरण के बारे में मंजूरी नहीं दी है। यह मंजूरी अगले महीने मिलने की उम्मीद है। भारत बायोटेक के सुब्बाराव ने अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट की राशि को कम करने का आग्रह किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को वैक्सीन की 10 लाख डोज उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी दी। वही सीरम इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि ने बताया कि उनकी फर्म के पास वर्तमान में वैक्सीन के बहुत सारे आर्डर लंबित हैं। इसलिए वे टेंडर में भाग नहीं ले पाएंगे।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि वैक्सीन की चार करोड़ डोज खरीदने पर आठ हजार करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी को कोरोना टीका निश्शुल्क लगवाएगी। इसके लिए सरकार राज्य के बजट से धनराशि का इंतजाम करेगी। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक कंचन वर्मा ने कहा कि वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की गाइडलाइंस के अनुसार जारी किया गया है। टीकों की आपूर्ति की समयसीमा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया 21 मई को पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। वैक्सीन की जल्द से जल्द आपूर्ति के लिए हम केंद्र सरकार और निर्माता कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.