Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंदेश

जैसलमेर में पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया स्थापित करेगा 1 करोड़ 11 लाख की धनराशि का ऑक्सीजन प्लांट

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2021, शुक्रवार, जोधपुर। जोधपुर संभाग के सरहदी जिले जैसलमेर को ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड अभी आया है। जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित श्री जवाहिर जिला अस्पताल में स्थापित होने जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के लिए सीएसआर के अंतर्गत पावर ग्रिड की ओर से एक करोड़ ग्यारह लाख की धनराशि मुहैया कराने की सहमति प्रदान कर दी गई है। यदि सब कुछ योजना के अनुरूप ही रहता है। सरहदी रेगिस्तान से जुड़े इस जिले में प्लांट की स्थापना का कार्य पांच जून से पहले तक हो जाएगा। जिससे कोविड संक्रमण और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे जिले को राहत मिलेगी।

कोविड -19 संकट के प्रबंधन के लिए जिला कलक्टर आशीष मोदी की पहल रंग लाई है, उनके प्रयासों से जिले को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। जिला कलक्टर की पहल और प्रयासों के बाद पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने कोविड-19 संकट के प्रबंधन के अंतर्गत ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए मंजूरी दे दी है। इसकी लागत के अनुरूप एक करोड़ 11लाख की राशि से प्लांट को स्थापित किया जाएगा। इससे अस्पताल को 225 सिलेंडरों की क्षमता में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहेगी। इसके मूरत रूप लेने के साथ ही ऑक्सीजन के मामले में जैसलमेर का श्री जवाहिर जिला अस्पताल पूरी तरह आत्मनिर्भरता प्राप्त कर लेगा और मरीजों के लिए जरूरत के मुताबिक पर्याप्त ऑक्सीजन का भण्डार हमेशा उपलब्ध रहेगा।

जैसलमेर में कोविड से प्रभावित रोगियों के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए जिला कलक्टर आशीष मोदी द्वारा किए गए ठोस और सार्थक प्रयासों की बदौलत जिले में कोविड के गंभीर मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन सुविधा हमेशा उपलब्ध रहेगी। जैसलमेर जिला कलक्टर आशीष मोदी द्वारा कोविड से संबंधित प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ करने तथा बेहतर प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे बहुआयामी प्रयासों की कड़ी में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, इस बारे में ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसलमेर के मुख्य महाप्रबंधक एनके शर्मा ने इस आशय का सहमति पत्र जिला कलक्टर आशीष मोदी को सौंपा। जिला कलक्टर ने कोविड-19 के मौजूदा मुश्किल दौर में गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन की त्वरित आपूर्ति के लिए जिला अस्पताल में स्थापित होने जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के लिए उदारतापूर्वक धनराशि मुहैया कराए जाने पर कंपनी का आभार व्यक्त किया है और कहा कि वर्तमान दौर में यह मानवता की सेवा का बहुत बड़ा काम है। इससे कोविड रोगियों के उपचार में महत्वपूर्ण संबल प्राप्त होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!