Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देश

उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का निधन, सांत्वना देने घर पहुंचे सीएम योगी

भाजपा सदर विधायक व पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे और दिल्‍ली के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनका पार्थिव शरीर प्रीत बिहार स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरेन्द्र सिंह के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले निधन का समाचार मिलते ही सीएम योगी ने उनके बेटे को फोन पर सांत्वना दी। श्रद्धांजलि देने लिए गन्‍ना मंत्री सुरेश राणा, सांसद भोला सिंह, सभी विधायक और अधिकारी भी पहुंचे।

सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिवारीजन को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह सिरोही एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वह सदैव अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। समाज के गरीब और कमजोर व्यक्तियों के उत्थान के लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। उनके निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी और पार्टी ने एक सम्पर्पित नेता खो दिया है।

वीरेन्द्र सिंह सिरोही का पैतृक गांव घनसूरपुर जो स्याना विधानसभा क्षेत्र में आता है। सियासत का ककहरा उन्होंने लोकदल पार्टी में पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व चौधरी चरण सिंह से सीखा। करीब बीस साल तक लोकदल का झंड़ा उठाने के बाद सिरोही ने दल बदला और भाजपा में आ गए। वर्ष 1996 में पहली बार अगौता विधानसभा का चुनाव लड़ा और सामाजवादी पार्टी के किरणपाल सिंह को हराया। सपा के कद्दावर नेता को हराने के बाद मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपनी सरकार में राजस्व मंत्री से नवाजा। इसके बाद वीरेन्द्र सिंह ने 2007 में फिर से अगौता सीट से ही अपनी किस्मत आजमाई और किरणपाल सिंह को फिर हराया।

परिसीमन के बाद अगौता विधानसभा समाप्त हुई तो इन्होंने 2012 में सदर सीट से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं मिल सकी। इसके बाद 2017 के चुनाव में बसपा के कद्दावर नेता हाजी अलीम को हराकर फिर से विधानसभा पहुंचे। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। नौ फरवरी से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। अं‍तिम संस्कार शहर में काली मंदिर के पास श्मशान घाट में किया जाएगा। परिवार में पत्नी और दो बेटे विनय व दिग्विजय हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!