Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उपचार के लिए अस्पतालों के बीच भटकती रही महिला, उपचार से पहले ही हुई मृत्यु – जिलाधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेट स्तर की जाँच हेतु अधिकारी नामित

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 12 जून 2020, देहरादून। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने अवगत कराया है कि एक महिला श्रीमती सुधा निवासी देहराखास गर्भवती थी जिसको 9 जून 2020 को गाँधी अस्पताल से यह कहकर लौटाया गया कि डिलीवरी में अभी वक्त है, इसके बाद महिला की डिलीवरी घर पर हुई तथा दोनों बच्चों की मौत हो गई। कल 11 जून 2020 को जब उक्त महिला अपने पैर में लगी चोट का उपचार कराने कोरोनेशन अस्पताल गई तो उसे वहाँ से गाँधी अस्पताल भेज दिया गया। गाँधी अस्पताल द्वारा यह कहकर दून अस्पताल तथा हायर सेंटर भेज दिया गया कि कोविड टेस्ट होना है। महिला निजी अस्पताल में जाकर फिर वापस दून पहुँची जहाँ उपचार से पहले ही उसकी मृत्यु हो गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त घटना मजिस्ट्रेट जाँच हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जाँच अधिकारी नामित किया है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अवगत कराया है कि जिस किसी व्यक्ति को उक्त घटना/मृत्यु के कारणों की जानकारी हो और वह जानकारी लिखित अथवा मौखिक रूप से दर्ज कराना चाहता हो विज्ञप्ति प्रकाशित हाने के एक सप्ताह के भीतर किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित/मौखिक बयान दर्ज कराकर जानकारी उपलब्घ करा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!