Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 संक्रमण के बचाव में समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा किये गये सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 12 जून 2020, देहरादून, (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जनपद अन्तर्गत समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयों वितरण के प्रतिबन्ध हेतु पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में आज जिला प्रशासन द्वारा वास्तविकता जाँच हेतु दून चिकित्सालय के निकट एवं चकराता रोड पर स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोर पर  ग्राहक के रूप में कार्मिकों को भेजा गया। वास्तविकता जाँच के दौरान सामने आया कि बिना चिकित्सकीय पर्ची के खाँसी, जुकाम, बुखार की दवा माँगने पर किसी भी मेडिकल स्टोर द्वारा सम्बन्धित को दवा नहीं दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 संक्रमण के बचाव में समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा किये गये सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 110 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 106 जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 21 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 447 हो गई है, जिनमें 163 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 335 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा 34 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी।

आज आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 18 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 433 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। जनपद में आतिथि तक आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा  Co-Morbidity  अवस्था वाले कुल 2488 व्यक्ति चिन्हित कर लिए गये हैं। इसी प्रकार आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये 1069 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 868 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटाइन किया गया।

कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 93 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत लाॅकडाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 2 राहत शिविरों में ठहरे हुए 18 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 6 श्रमिकों जिन्हें जैन धर्मशाला  देहरादून में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 38 एन-95 मास्क, 310 ट्रिपल लेयर मास्क, 10 पीपीई किट, 50 वीटीएम वायल, 96 सेनिटाइजर, 167 सर्जिकल गलब्स, 400 एक्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!