Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास
उत्तर-प्रदेश

माफिया अतीक अहमद के खिलाफ योगी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी, एक सप्ताह एक सप्ताह के भीतर चलेगा पीडीए बुलडोजर

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 मार्च 2023, प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद व उसके करीबियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। #प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने माफिया के करीबियों के अवैध निर्माण को ढहाने के लिए नोटिस भेजा है। जिन भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है उनके मकानों पर एक सप्ताह के भीतर पीडीए बुलडोजर चलाएगा। इस सूची में गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, नफीस, बल्ली पंडित सहित 20 लोगों का नाम शामिल हैं।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो माफिया के करीबी और उमेश पाल व दो सरकारी गनर की हत्या व साजिश में शामिल रहे। मेहंदौरी, बमरौली, तेलियरगंज, करेली चकिया, सुलेम सराय, धूमनगंज सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में माफिया के उक्त करीबियों के अवैध पक्के निर्माण हैं। बताया कि जल्द ही इनके अवैध निर्माण को जमींदोज किया जाएगा। पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान का कहना है कि अवैध निर्माण ढहाने की प्रक्रिया चल रही है।

फहद उर्फ वसीउर्रहमान की जमानत अर्जी खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद के गुर्गे फहद उर्फ वसीउर्रहमान को जमानत पर रिहा करने से इन्कार कर अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा, याची नौ आपराधिक केस में लिप्त है। ऐसा कोई ठोस आधार नहीं कि वह जमानत पर छूटने के बाद अपराध नहीं करेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने दिया है। फहद एक जनवरी 2022 से जेल में बंद है। प्रयागराज के करेली क्षेत्र में 31 दिसंबर 2021 को अतीक अहमद का बेटा अली अहमद हथियार से लैस अपने 20 साथियों के साथ तीन वाहनों में आया और शिकायतकर्ता के घर को घेर लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!