Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिक

जल्दी शुरू होगी बदरी-केदार की आनलाइन पूजा बुकिंग

बीकेटीसी की वेबसाइट पर आनलाइन पूजा बुकिंग के लिए जरूरी अपडेट किए जा रहे हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 मार्च 2023, देहरादून। बदरी-केदार की आनलाइन पूजा बुकिंग भी जल्द शुरू होगी।वर्तमान में विभिन्न क्षेत्र में आइटी की बढ़ती उपयोगिता को देख #बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) भी तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत पूरी बीकेटीसी का डिजिटलीकरण किया जाएगा। बदरी-केदार की आनलाइन पूजा बुकिंग भी जल्द शुरू होगी। यह बात आइटी से जुड़े कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहीं।

मंगलवार को बीकेटीसी के आइटी से जुड़े कार्मिकों के लिए एनआइसी के सहयोग से कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि अभी तक बीकेटीसी में सीमित कार्यों के लिए ही आइटी का उपयोग होता है, लेकिन अब इसका विस्तार किया जा रहा है।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओं के दर्शन कराने व दान चढ़ावे की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, बीकेटीसी में कार्यालयी कामकाज में कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था को बढ़ावा देने, अकाउंट सेक्शन को आनलाइन करने, कार्मिकों का लेखा-जोखा रखने के लिए साफ्टवेयर तैयार करने की बात कही। कहा कि बीकेटीसी की वेबसाइट पर #आनलाइन पूजा बुकिंग के लिए वेबसाइट पर जरूरी अपडेट किए जा रहे हैं।

एनआइसी के निदेशक अरुण शर्मा ने कार्मिकों को दिया नेटवर्किंग का व्यवहारिक ज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बीकेटीसी के कार्मिकों को नेटवर्किंग का व्यवहारिक ज्ञान दिया। इस दौरान उन्होंने काउंटर साफ्टवेयर संचालन, पूजा बुकिंग, दान-चढ़ावे की गिनती, पूजा की दैनिक रिपोर्ट, मोबाइल एप्लीकशन आदि के बारे में बताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!