Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या या गोरखपुर से लड़ सकते हैं विधान सभा चुनाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2021, रविवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चुनाव लड़ाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और गोरखपुर में से किसी एक जगह से चुनाव लड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी वर्ष 2022 के पहले दिन शनिवार को पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा न केवल 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी, बल्कि फिर सरकार भी बनाएगी। तमाम अटकलों और चर्चाओं को किनारे करते हुए स्पष्ट बोले कि वह चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। कहां से लड़ेंगे, यह पार्टी तय करेगी। यह भी साफ कर दिया कि भाजपा एक परिवार है, जिसमें सभी को अपनी भूमिका बदले जाने के लिए तैयार रहना होता है।

नए वर्ष पर अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जो कहा था, उसे पूरा किया है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में केन्द्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों के आगे जातियों की राजनीति हाशिए पर पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा परिवार है। यहां सभी को अपनी भूमिका बदले जाने के लिए तैयार रहना होता है। इस बार पार्टी का निर्देश है कि मैं भी चुनाव लड़ूं तो मैं इसके लिए तैयार हूं। उन्होंने मैं चुनाव लडूंगा? मैं चुनाव लडऩे के लिए तैयार हूं। अयोध्या या गोरखपुर से चुनाव लडऩे की संभावना जताए जाने पर योगी आदित्यनाथ ने मुस्कुराते हुए कहा कि वैसे तो मैं सभी 403 सीटों से चुनाव लड़ रहा हूं, लेकिन मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। पार्टी जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ लूंगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं। परिषद सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल इसी वर्ष छह जुलाई तक का है। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने की संभावनाओं पर योगी आदित्यनाथ ने पूरे आत्मविश्वास से जवाब देते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर 300 से अधिक सीटें जीतेगी और सरकार भी बनाएगी।

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रदेशवासियों से लुभावने वादों पर योगी आदित्यनाथ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्यों नहीं पहले वह छत्तीसगढ़ व राजस्थान के लोगों के लिए ऐसा कर रही हैं। अखिलेश यादव के सपा सरकार बनने पर मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर कहा कि वर्ष 2012 से 17 तक की समाजवादी पार्टी की सरकार में चार जिलों को छोड़ सभी 75 जिलों में बिजली तो दे नहीं रहे थे। ऐसी नीयत वाले अब मुफ्त बिजली क्या देंगे। अखिलेश की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी बातों पर कौन भरोसा करेगा कि वह होते तो राम मंदिर अब तक बन जाता। पीएम मोदी ने 13-14 वर्षों में गुजरात में जो करके दिखाया, उससे ही उनके प्रति सभी का विश्वास और भरोसा बना हुआ है। जन विश्वास यात्राओं का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशभर में अच्छा वातावरण है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!