Breaking News :
>>क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

फिर डरा रहा है कोरोना, बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 1525 मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2022, रविवार, नई दिल्ली। देश में ओमिक्रोन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से कोरोना के नए केस भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 1,525 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के नए मामलों को दर्ज किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन से संक्रमित हुए 560 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं। ओमिक्रोन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए हैं।

जानिए किस राज्य में कितने ओमिक्रोन के मामले ?

ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले 460 हैं। जबकि दिल्ली में 351, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 117, केरल में 109, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 67, हरियाणा में 63, कर्नाटक में 64, आंध्र प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 20, ओडिशा में 14, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 8, चंडीगढ़ में 3, जम्मू कश्मीर में 3, अंडमान और निकोबार में 2, गोवा में 1, हिमाचल प्रदेश में 1, लद्दाख में 1, मणिपुर में 1 और पंजाब में 1 ओमिक्रॉन के मामले हैं।

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 27,553 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में रविवार को कोरोना के 27,553 नए मामले सामने आए तथा 284 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या और बढ़ गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 9249 मरीजों को डिसचार्ज किया गया। देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,22,801 हो गई है।

केंद्र ने राज्यों से कहा, “स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ायें”

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अस्थाई अस्पतालों की संख्या को बढ़ाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन करने का भी सुझाव दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!