Breaking News :
>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 दिन के दौरे पर आयेंगे उत्तराखंड, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मई 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को 3 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस बीच वह अपने गृह ब्लाक यमकेश्वर का भी दौरा करेंगे। हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण करेंगे। वह अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं। पांच मई को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का उद्घाटन करेंगे। योगी पंचूर स्थित अपने पैतृक घर जाकर अपनी मां व स्वजन से मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मूल गांव पंचुर में उनकी मां सावित्री देवी, बड़े भाई मानवेंद्र और छोटे भाई महेंद्र का परिवार रहता है। योगी आदित्यनाथ 11 फरवरी 2017 को आखिरी बार अपने घर आए थे। तब से उनकी मां और स्‍वजन उनसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। तब वह उत्तराखंड में कुछ प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के सिलसिले में यहां आए थे।

मुख्यमंत्री योगी अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर भी घर नहीं आए थे। यह भी बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिसंपत्तियों के बंटवारे में हिस्से में आए अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को समर्पित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने भाई से बात की थी। योगी ने उनसे वादा किया कि शपथ ग्रहण करने के बाद समय मिलते ही वह एक बार सबसे मिलने गांव आएंगे।

स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी मंगलवार 3 मई को उत्तराखंड पहुंचेंगे। बुधवार 4 मई को वह अपने गृह ब्लाक यमकेश्वर के बिथ्याणी स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!