Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री ने भाजपा को जमकर कोसा, ‘हिंदुत्‍व के नाम पर भाजपा ने शिवसेना का ठगा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मई 2022, सोमवार, मुंबई। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा हे कि उन्‍होंने हिंदुत्‍व की आड़ में उनके पिता बाला साहेब ठाकरे को ठगने का काम किया। उन्‍होंने ये भी कहा कि बाला साहेब ठाकरे बेहद भोले इंसान थे, लेकिन वो ऐसे नहीं हैं। राज्‍य के सीएम ने साफ कहा कि वो भाजपा को अपने एजेंडे में कभी सफल नहीं होने देंगे। मेरी आंख और कान उनकी रणनीति और चाल को देखने और समझने के लिए पूरी तरह से खुले हैं। उन्‍होंने कहा कि वो भाजपा के एजेंडे से पूरी तरह से परिचित हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने ये बातें मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान कही हैं।

मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां तक कहा कि महाराष्‍ट्र के हिंदुओं को हिंदुत्‍व की आड़ में बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। वो भाजपा के हिंदुत्‍व की नीति के जाल में नहीं फंसने वाले हैं। उन्‍होंने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वो लोग ऐसा मान रहे हैं कि राज्‍य के लोग महाराष्‍ट्र के उत्‍थान के लिए उनसे मदद मांगेंगे। मुख्‍यमंत्री ने भाजपा को उस दौर की याद दिलाई जब भाजपा से शिवसेना का गठबंधन था। उन्‍होंने कहा कि शिवसेना केवल हिंदुत्‍व के नाम पर उनके साथ थी। 1987 में पहली बार शिवसेना ने हिंदुत्‍व के नाम पर ही जीत दर्ज की थी। ये जीत पार्टी को विलेपार्ले में मिली थी। शिव सेना के खिलाफ खड़े होने वालो प्रत्याशी को यहां पर हार का मुंह देखना पड़ा था।

इस जीत के बाद ही भाजपा के नेता बाला साहेब ठाकरे से मिलने के लिए और गठबंधन के लिए उनके पास आए थे। उद्धव ठाकरे ने इस दौरान न केवल भाजपा को जमकर कोसा बल्कि महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा क‍ि यदि हिंदुत्‍व के नाम पर कुछ नए लोग राजनीति में आ रहे हैं, तो उन लोगों के लिए अपनी पहचान बनाना भी काफी मुश्किल है। ऐसे लोग कभी मराठी गेम खेलते हैं तो कभी हिंदुत्‍व का राग अलापने लगते हैं। बीते दो वर्षों से उनका ये ड्रामा पूरी तरह से बंद हो गया है। लेकिन अब वो फिर से शुरुआत कर रहे हैं। अब उन्‍होंने अपना झंडा भी बदल लिया है। ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी सही में हिंदुत्‍व की ही राह पर चलती है और उसका ही समर्थन करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!