Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर-प्रदेश : पीलीभीत में बस से टकराई बोलेरो – 7 की मौके पर ही मौत, 32 घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अक्टूबर 2020, शनिवार। लखनऊ से पूरनपुर जा रही रोडवेज बस और पिकअप वाहन की भिड़ंत में नौ लोगों की मौत हो गई। अंदेशा जताया जा रहा कि बस चालक को झपकी आई, जिससे वह नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार के लोगों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। इसके साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

बस शनिवार सुबह करीब तीन बजे पूरनपुर-खुटार रोड पर बुझिया गांव के पास से गुजर रही थी, उसी वक़्त सामने से आ रहे पिकअप वाहन से सीधी टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस खाई में पलटी और उसकी छत तक क्षतिग्रस्त हो गई। परिचालक की फोन कॉल  पर पहुंची पुलिस ने बस से तीन शव निकले, बाकी दोनों वाहनों के 42 घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां सुबह नौ बजे तक छह गंभीर घायलों ने वहां दम तोड़ दिया।

पिथौरागढ़ से बहराइच जा रही थी पिकअप

पिकअप उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से बहराइच जा रही थी। अस्पताल में भर्ती पिथौरागढ़ के असकोट निवासी सूरज ने बताया कि वाहन में नौ मजदूर सवार थे, जिन्हें नानपारा, बहराइच जाना था। इनमें तीन की मौत हुई है। यह वाहन डग्गामार है, जिसके मालिक को थाने बुलाया गया है। मृतकों में बाकी छह लोग बस में सवार थे। उसमें 35 सवारियां थीं।

पूर्णागिरी जा रहे थे दो परिवार

अस्पताल में भर्ती पवन और राजेश (निवासी भौरा कला, नगराम, लखनऊ) ने बताया कि वे पूर्णागिरी देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके साथ पड़ोसी दीपक, उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी, छह साल की बेटी दीपिका और आठ माह के बेटे वैभव भी था। पूरनपुर से सभी को टनकपुर के लिए टैक्सी लेनी थी। रास्ते में हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि बस शनिवार रात करीब नौ बजे केसरबाग से चली थी।

मुख्यमंत्री ने घायलों को समुचित उपचार कराने के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों की सूची

1- बवादीन निवासी, नानपारा, बहराइच।

2- कलावती, महानगर लखनऊ।

3- मोहन बहादुर महानगर लखनऊ।

4- दीपा विश्वास, विजयनगर, लखनऊ।

5-रोडवेज चालक शकील, मोहल्ला फारुख, पीलीभीत

6-श्याम, गोमती नगर, लखनऊ।

7- संतोष, लखनऊ (पूरा पता स्पष्ट नहीं हो सका)

दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

गंभीर रूप से घायल

राजेश नौगंवा पकड़िया, पीलीभीत

अरविंद कुमार, चिनहट, लखनऊ

शकील, मोहल्ला डालचंद पीलीभीत

श्याम बंजरिया, नानपारा

रामकुमार, चीनीमिल, पीलीभीत

आनंद कुमार,बंजरिया नानपारा

अमित सिंह, जेठापुरा पूरनपुर

रफीक मुहल्ला, शेर मोहम्मद पीलीभीत

गुड्डू और दीपक निवासी सेहरामऊ उत्तरी।

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश कई थानों की फोर्स के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!