Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

शिवराज ने एक बार फिर कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा – दिल्ली में मिस्टर 15 किसे कहा जाता है, यह पूरी दुनिया जानती है

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अक्टूबर 2020, शनिवार। मुरैना के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व सीएम कमल नाथ पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कमल नाथ जी खुद को मिस्टर क्लीन कहते है लेकिन दिल्ली में मिस्टर 15 परसेंट किसे कहा जाता है कमल नाथ जी, ये दुनिया जानती हैं। कमल नाथ ने पूरे प्रदेश को तबाह-बर्बाद कर दिया है।

दो दिन पहले सुमावली के ही बागचीनी में हुई सभा में पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा था कि उनके राजनीतिक जीवन में किसी ने भ्रष्टाचार के मामले में उंगली नहीं उठाई। शिवराज की तरह उनके साथ डंपर कांड, व्यापमं घोटला ओर ई-टेंडर घोटाला नहीं जु़ड़ा है। इसका जवाब देते हुए शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार का विकेंद्रीकरण राजनैतिक कार्यकर्ताओं तक करने का महापाप कमल नाथ ने किया है। रोज पैसे समेटना, कुछ बांट देना और अधिकांश खुद ले जाना। कमल नाथ पूरे मप्र को चर गए, प्रदेश को दलालों का अड्डा बना दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को बाहरी बताते हुए कहा कमल नाथ बता, तेरा नरा कहां गड़ा है

शिवराज सिंह ने कहा कि कमल नाथ परसों यहां आए थे, उससे पहले बरसों से नहीं आए। सभा में मुख्यमंत्री ने खुद को 20 बार से ज्यादा नंगा-भूखा कहते हुए कांग्रेस पर तंज कसे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को बाहरी बताते हुए कहा कि किसी को नहीं पता कि कमल नाथ का नरा (गर्भ के समय नवजात से जु़ड़ी नाल)] कहां गड़ा है। उन्होंने कहा- कमल नाथ तुम उद्योगपति हो। हे उद्योगपति तूने प्रसूता के लड्डू, कन्यादान योजना का पैसा, गरीबों के कफन के 5000 तक भी छीन लिए। हम नंगे, भूखे हैं, पर इसी माटी के हैं। चंबल प्रोग्रेस-वे, पुल, सड़कें बनवा रहे हैं और जीरो परसेंट पर कर्ज दे रहे हैं।

कमल नाथ की लंका में आग लगाने का फैसला सबसे पहले ऐदल सिंह ने किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 में हमारी सरकार नहीं बनी। बहुमत कांग्रेस के पास भी नहीं था। अंतर चार-पांच सीट का था। अगर तीन सीट और हमको मिल जातीं तो सरकार बना लेते। उस समय निर्दलीय विधायकों ने मुझसे कहा कि मामा हम समर्थन दे देंगे, सरकार बनाओ। मैंने कहा जब दिल ही टूट गया.. हम बाजी हार गए तो काहे का मुख्यमंत्री.. छोड़ो और निकलो यहां से। अत्याचारी कमल नाथ की लंका में आग लगाने का फैसला सबसे पहले ऐदल सिंह कंषाना ने किया और कांग्रेस सरकार स़़डक पर आ गई।

सिंधिया पूरी दम-खम से लगे हैं

सभा के बाद सीएम शिवराज सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा की। चुनाव प्रचार से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के धीरे-धीरे गायब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह चुनाव में पूरी दम-खम से लगे हैं। कल से वह आपको मैदान में दिखने लगेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!