Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास में की भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार, लखनऊ। केन्द्र सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी सोमवार से दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में रहेंगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लखनऊ से चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने उनके सरकारी आवास पहुंची। इसके बाद वह सड़क मार्ग से अमेठी रवाना हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लम्बे समय बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंची हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिन के अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही जन चौपाल में हिस्सा लेंगी। स्मृति ईरानी जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। उनका आज का पहला कार्यक्रम दोपहर साढ़े बारह बजे जगदीशपुर की ग्राम पंचायत दिछौली में है। यहां पर वह जन चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद 3:30 बजे वह मुसाफिरखाना की ग्राम पंचायत दादरा तथा शाम को छह बजे संग्रामपुर की ग्राम पंचायत करनाईपुर में आयोजित जन चौपाल में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह एचएल गेस्ट हाउस मुंशीगंज में रात्रि विश्राम करेंगी।

केंद्रीय मंत्री दौरे के दूसरे दिन यानी 10 मई 2022 को सुबह 10:00 बजे जयपुरिया स्कूल गौरीगंज का उद्घाटन करेंगी। यहां पर वह छात्र-छात्राओं को टैबलेट तथा स्मार्टफोन वितरित करने के साथ ही पीएम स्वनिधि योजना एवं स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगी। स्वनिधि योजना व स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद तिलोई विधानसभा क्षेत्र के ओदारी में दोपहर 1.00 बजे से साधन सहकारी समिति परिसर में आयोजित चौपाल में हिस्सा लेंगी। अंतिम कार्यक्रम में दोपहर 2:30 बजे केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी दाउद नगर मे भवानी दत्त दीक्षित के पेट्रोल पंप व नव प्रतिष्ठान का शुभारंभ करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!