Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

रवींद्रनाथ टैगोर के विचार और कार्य लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं : प्रधानमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार,नई दिल्ली। आज देश कई महान लोगों की जयंती मना रहा है। आज रवींद्रनाथ टैगोर, गोखले और महाराणा प्रताप की जयंती है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार और कार्य लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले और बहादुर मेवाड़ राजा महाराणा प्रताप को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। टैगोर को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं गुरुदेव टैगोर को उनकी जयंती पर नमन करता हूँ। विचार और कार्य में, वे लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने हमें अपने राष्ट्र, संस्कृति पर गर्व करना सिखाया। उन्होंने शिक्षा, सीखने और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। हम भारत के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा आज गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। गुरुदेव एक प्रतिष्ठित कवि, लेखक, महान दार्शनिक, समाज सुधारक और शिक्षाविद थे। उनके कार्य दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। साथ ही उपराष्ट्रपति ने गोपाल कृष्ण गोखले की जन्म जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि स्वाधीनता आंदोलन के अग्रणी नेता, उदारवादी चिंतक, प्रख्यात समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले जी की जन्म जयंती पर राष्ट्र और समाज के उत्कर्ष के लिए उनके प्रयासों को सादर प्रणाम करता हूँ। हमारे नायकों की राष्ट्रनिष्ठा सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगीI

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!