Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्डनैनीतालसंस्कृति-कला

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने धानाचुली में मिनी सरस मेल में द्वितीय दिवस दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया

सरकार प्रत्येक व्यक्ति को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है : अजय भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 अक्टूबर 2023, धानाचुली/धारी। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज धानाचुली में मिनी सरस मेल में द्वितीय दिवस दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया।

मिनी सरस मेला-2023 कला भिटोली एक विनिर्दिष्ट पहल में आगन्तुकों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के मेलों से लोगों के लोकल उत्पादों को बढावा मिलेगा, साथ ही महिलाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं को रोजगार के साथ ही स्वरोजगार करने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है। जिनका लाभ समाज में अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा पर्वतीय क्षेत्रों में इस प्रकार के मेलों से जहाँ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा उत्पादित सामग्री की बिक्री से लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की सहकारी समितियों द्वारा बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है इससे इन पर्वतीय क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों से अधिक से अधिक महिलायें जुड़ सकेंगी एवं उनको रोजगार मुहैया होगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। आज उत्तराखण्ड की समूहों के माध्यम से जिस प्रकार का कार्य कर रही है वह बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि सरकार हर तबके के उत्थान का प्रयास कर रही है।

मिनी सरस मेले में सहकारी समिति एवं बैंकों द्वारा 10 स्वयं सेवी सहायता समूहों को सब्जी उत्पादन, दुधारू पशुक्रय आदि योजनाओं के लिए 50 हजार, 5 लाख, 10 लाख के चैक समूहों को सांसद अजय भट्ट द्वारा प्रदान किये गये। साथ ही विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम व द्वितीय आने वाले छात्र-छात्राओं को द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भट्ट ने विद्यालय के टिनशैड हेतु सांसद निधि से 5 लाख की धनराशि देने की घोषणा की साथ ही उन्होंने विद्यालय की रा.इ.का. धानाचुली में व्यायामशाला एवं मुख्य सड़क से विद्यालय परिसर तक सीसी मार्ग के प्रस्ताव बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। इस दौरान रा.इ.का. सुन्दरखाल के छात्राओं द्वारा योग आसान का सुन्दर प्रर्दशन भी किया गया साथ ही लोकल कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसके उपरान्त सांसद अजय भट्ट ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रोशनी स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग, जिला उद्योग केंद्र, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, माँ दुर्गा स्वयं सहायता स्टालों का निरीक्षण किया।

मिनी सरस मेले में ब्लॉक प्रमुख आशा रानी प्रदीप बिष्ट खड़क सिंह बिष्ट पूनम आर्य, हंसा लोधीयाल, दिनेश सागुडी, नितिन राणा के साथ ही उप जिलाधिकारी किशन नाथ गोस्वामी, एपीडी परियोजना चंद्रा पंत, तहसीलदार तानिया रजवार, विकासखंड अधिकारी तनवीर असगर, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार गिरी के साथ ही भारी संख्या में छात्र छात्रायें के साथ ही क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!