Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कला

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा द्वारा दशहरा के उपलक्ष्य में आयोजित “हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2023” का किया शुभारंभ

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंच पर दुर्गा वंदना करते हुए माँ अम्बे भगवती का आवाह्न किया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 अक्टूबर 2023, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशा संभागार में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा दशहरा के उपलक्ष में आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2023’ का दीप प्रज्वलित का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंच पर दुर्गा वंदना करते हुए माँ अम्बे भगवती का आवाह्न किया। अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने मंत्री गणेश जोशी को खादा ओढ़ाकर एवं पौधा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्कृति को दर्शाने हेतु मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिनमें कौसेली सांगितिक ग्रुप, गुराँस सांस्कृतिक कला केंद्र, महिला एकता समिति रायपुर, तमुधिं गुरूंग समाज, नेहरूग्राम शाखा, ठाकुरपुर शाखा क्लेमेंटाऊन शाखा, भारूवाला ग्रांट शाखा, के कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सुपर मोम शो द्वारा ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ का संदेश भी दिया जिसने दर्शकों को बेहद प्रभावित भी किया। साथ ही उत्तराखण्ड के गढ़वाली और कुमाऊँनी गीतों का भी लुफ्त उठाया। इस मंत्री ने कईं विभूतियों को सम्मानित भी किया।

ज्ञात हो कि दशहरा गोर्खाली समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसमें हम नौ दिनों तक माँ दुर्गा की आराधना-पूजा करते हैं। घरों में जौं (जैवरा) बोते हैं। विजयदशमी के दिन घर के बड़े-बुजुर्ग परिवार के सदस्यों को दही-चावल का टीका लगाते हैं और बालों में जँवरा सजाते हैं, साथ ही सभी को उपहार-दक्षिणा आदि भी देते हैं। घर-घर में विभिन्न गोर्खाली व्यंजनों का सभी आनंद लेते है। समस्त गोर्खाली समाज में पूरे पाँच दिनों तक दशहरे का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा विगत कई वर्षों से समाजहित एवं उत्थान के प्रति अनवरत कार्यरत है। उन्होंने सभी को हमरो दशै पर्व की बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है।मंत्री ने कहा किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है और अपनी संस्कृति को जिंदा रखने का काम गोर्खाली सुधार सभा कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज सैनिकों के सम्मान के लिए देहरादून में पाँचवें धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा के भवन जीर्णोधार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में 99 लाख रुपए की धनराशि जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व की अग्रिम शुभकामनायें दी।

इन विभूतियों को किया गया सम्मानित :

पूर्व राज्य मंत्री, गोर्खा कल्याण परिषद ले.टी.डी. भूटिया, ग्राम प्रधान पुरोहितवाला मीनू क्षेत्री, पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वरिष्ठ समाज सेविका विनय गुरूंग, शाखा अध्यक्ष एवं समाज सेवी जोगेंद्र शाह, सोनम क्षेत्री

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, विधायक सविता कपूर, विधायिका गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, ब्रिगेडियर सी.बी. थापा, पूर्व अध्यक्ष ब्रिगेडियर पी.एस. गुरुग कर्नल सी.बी. थापा, कर्नल बी.एस. खत्री, कर्नल डी.एस. खड़का, कर्नल जीवन कुमार क्षत्री कर्नल एस.एस. कँवर, कर्नल डी.बी. थापा, कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री, राम सिंह थापा, कमला थापा, ज्योति कोटिया, रवि राना, ओ.पी. गुरूंग, सी.के. राई एवं महानुभावजन व मातृशक्तियाँ उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!