Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘अफगानिस्तान में सभी भारतीय सुरक्षित हैं और उनको वापस लाया जा रहा है’ : केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। वहां सभी भारतीय सुरक्षित हैं और उनकी वापसी का क्रम भी शुरू हो गया है। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सोमवार रात प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार अफगानिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों की पल-पल की सूचना ले रही है। साथ ही उनका ख्याल रख रही है।

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। सीमाएं सुरक्षित हैं। देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। विपक्ष के समझदार नेता भी मानते हैं कि भारत को मोदी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रक्षा समेत हर क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर हो रहा है। बेटियों को भी सैनिक स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में जल-थल व नभ में हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। पहले छोटे-छोटे उपकरण भी आयात होते थे, मगर आज हम निर्यात कर रहे हैं।

कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग इन्हें लेकर गलतफहमी पैदा कर रहे हैं, मगर जो इन कानूनों के बारे में जानते हैं वे इसकी तारीफ कर रहे हैं। कृषि उत्पादों को एक से दूसरी जगह भेजने को मालगाड़ी के लिए अलग ट्रैक बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश यूं ही हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता रहे, इसीलिए जनता से आशीर्वाद मांगने आए हैं।भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि होने के साथ ही पर्यटन का हब भी है।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां के स्थलों की पहचान है। देश-विदेश के लोग यहां के धार्मिक स्थलों में आकर पुण्य अर्जित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में कोविड के कारण दुखदायी स्थिति है। इसे देखते हुए राज्य में प्रदेश सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को पैकेज दिया, जिससे स्थिति सुधर रही है। इसी तरह केंद्र ने भी कई क्षेत्रों में पैकेज दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ भी थपथपाई और कहा कि राज्य में किसी भी समस्या की जड़ तक पहुंचकर इसका निदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट केंद्र और राज्य के बीच समन्वय का काम करेंगे। भट्ट केंद्र में प्रदेश की ठोस पैरवी करेंगे और यहां के जो भी प्रस्ताव हैं और जो जाएंगे, उन पर वह तुरंत निर्णय कराएंगे। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन और तेजी से काम करेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जनता और खासकर युवाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा ने ‘युवा राज्य-युवा मुख्यमंत्री और 60 प्लस सीट’ का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इसे पार्टी कार्यकर्त्ता पूरी ताकत से हासिल करेंगे। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!