Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

भाजपा नेता हेमा मालिनी ने अफगानिस्तान के खराब हालातों को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। इन दिनों भारत का सबसे करीबी देश अफगानिस्तान मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पूरे देश को तालिबान ने अपने कब्जा में कर लिया है। आलम यह है कि वहां की आम जनता देश छोड़-छोड़कर भाग रही है। अफगानिस्तान से हर रोज दिल देहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं भारत की कई हस्तियां अफगानिस्तान के इन हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।

इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने भी अफगानिस्तान के खराब हालातों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हेमा मालिनी ने अफगानिस्तान के साथ अपने एक सफर के अनुभवों को साझा किया है। हेमा मालिनी ने साल 1974 में आई फिल्म ‘धर्मात्मा’ के लिए अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शूटिंग की थी।

दिग्गज अभिनेत्री ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, ‘यह जो हो रहा है उसे देखकर और देश से भागने की कोशिश कर रहे लोगों को देखकर बहुत दुख होता है। एयरपोर्ट पर वह पागल भीड़ बहुत डरावनी है।’ फिल्म ‘धर्मात्मा’ में हेमा मालिनी के साथ दिग्गज अभिनेता फिरोज खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिरोज खान के अभिनय से कई अफगानिस्तानी लोग खुश हुए थे।

इन अनुभवों को साझा करते हुए हेमा मालिनी ने आगे कहा, ‘मैं जिस काबुल को जानती थी वह बहुत सुंदर था और वहां का मेरा अनुभव बहुत अच्छा था। हम काबुल हवाई अड्डे पर उतरे थे, जो उस समय मुंबई हवाई अड्डे जितना छोटा था, और हम पास के एक होटल में रुके थे। लेकिन आखिरकार हमने अपनी शूटिंग के लिए बामियान और बंद-ए-अमीर जैसे जगहों का सफर किया और वापस लौटते समय हमने लंबे कुर्तों और दाढ़ी वाले इन लोगों को देखा, जो तालिबानियों की तरह दिखते थे। उस समय अफगानिस्तान में रूसी भी एक ताकत थे।’

हेमा मालिनी ने कहा, ‘उस समय कोई परेशानी नहीं थी, यह शांतिपूर्ण था और फिरोज खान ने पूरी यात्रा का प्रबंधन किया था और यह एक बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित शूटिंग थी। शूटिंग के वक्त और जब हम खैबर पास से गुजर रहे थे तो मेरे साथ मेरे पिता थे। मेरे पिता इसको लेकर काफी उत्साहित थे। वह कह रहे थे कि हम लोगों ने यह सभी इतिहास की किताबों में पढ़ा है।’

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘हम काफी भुखे थे तो हम एक ढाबे पर रुके क्योंकि हम शाकाहारी थे, इसलिए हम रोटी साथ लेकर गए थे और प्याज के साथ खाई थी। इस दौरान मैंने फिर से लंबे कुर्तों और दाढ़ी वाले लोगों को देखा। वह काफी डरावने लग रहे थे। उनमें से ज्यादातर काबुलीवाला लग रहे थे।’ अब हेमा मालिनी ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए अपनी चिंता जाहिर की है।

भाजपा नेता हेमा मालिनी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि तालिबानी कहां किस जगह पर क्या कर रह हैं। मुझे यह भी नहीं पता कि इस देश के नागरिकों का क्या होने वाला है। अन्य देशों को उनकी मदद करनी चाहिए।’ इसके अलावा हेमा मालिनी ने अब के अफगानिस्तान के हालातों को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!