Breaking News :
>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मल्ला रामगढ़ क्षेत्र में बस स्टेशन निर्माण कार्य व पुनः संचालन के संबंध में परिवहन मंत्री चंदन रामदास को लिखा पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अक्टूबर 2022, रविवार, नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मल्ला रामगढ़ क्षेत्र में बस स्टेशन निर्माण कार्य व पुनः संचालन के संबंध में परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास को पत्र लिखते हुए मल्ला रामगढ़ में बस स्टेशन के निर्माण कार्य और पुनः संचालन शुरू करने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि लगातार जनता के ओर से यह अवगत कराया गया है कि पूर्व में मल्ला रामगढ़ में परिवहन निगम का 15 कमरों का हेरिटेज भवन बना हुआ है जो कि जीर्ण शीर्ण अवस्था में है तथा यह आवारा पशुओं का केंद्र बन गया है। भवन में भारी गंदगी होने के कारण मच्छर व अन्य प्रकार के संक्रामक रोगों का कारण भी बन रहा है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि उपरोक्त स्थान पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है जहाँ पर देश व विदेशी पर्यटक लगातार आते हैं इसके अलावा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर केंद्रीय विश्वविद्यालय का संचालन भी इसी क्षेत्र में होना है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनके भ्रमण के दौरान भी स्थानीय जनता द्वारा अवगत कराया गया था कि उपरोक्त बस स्टेशन का निर्माण तथा पुनः संचालन किया जाना आवश्यक है जिससे कि लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने परिवहन मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात में भी कहा है कि जन भावनाओं के अनुरूप उक्त बस स्टेशन के लिए धनराशि भी आवंटित की गई थी लेकिन उसका निर्माण कार्य उचित रूप से नहीं किया गया। लिहाजा मल्ला रामगढ़ क्षेत्र में बस स्टेशन का निर्माण और पुन: संचालन किए जाने पर विचार करना आवश्यक है और जन भावनाओं को देखते हुए बस स्टेशन निर्माण व संचालन किया जाना अति आवश्यक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!