Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शमा परवीन द्वारा खेड़ा गौलापार में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का किया गया शुभारंभ

बच्चे अपने माता-पिता की बातें माने और पढ़ाई में अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त दें : शमा परवीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अक्टूबर 2022, रविवार, हल्द्वानी। रविवार को खेड़ा गौलापार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शमा परवीन द्वारा बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशों के क्रम मे बहुउददेशीय शिविर को सम्बोधित करते हुये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शमा परवीन ने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता की बातें माने और पढ़ाई में अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त दें ताकि वे किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को उजागर कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें कि बच्चे गलत राह पर ना चले। इसके लिए हमें परिवार के साथ-साथ समाज को भी सुधारना होगा।

बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर को सम्बोधित करते हुये जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बताया कि महिलाओं को सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का कार्य किया जा रहा है। महिलायें जागरूक हों तभी हमारा देश जागरूक होगा। उन्होंने कहा महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होना होगा तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के प्रति जागरूक कर सकते है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट ने बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जिसमें पेंशन, विधवा पेंशन आदि के बारे में जानकारी दी।

बहुउददेशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य प्रशिक्षण में शुगर तथा बीपी जाँच 60 लोगों द्वारा किया गया, पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड हेतु 20 आवेदन प्राप्त हुए, 25 लोगों ने आधार कार्ड संशोधन तथा 30 लोगों का आधार कार्ड बनाया, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन, 04 विधवा, 02 दिव्यांगजन, 01 विवाह अनुदान राशि का फार्म वितरण किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। शिविर में टैली/लॉ कानूनी सहायता सलाह केंद्र का स्टाल तथा महिला सहायता समूह द्वारा स्टाल लगाकर शिविर में प्रतिभाग किया गया। साथ ही स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, ग्राम प्रधान लीला बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट सहित महिलायें बच्चे व ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!