Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा में माथा टेककर की देश व प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना

गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे की घोषणा के बाद से सिख समाज केंद्र सरकार का जताया आभार

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अक्टूबर 2022, रविवार, हल्द्वानी। उत्तराखंड दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे की घोषणा के बाद से सिख समाज केंद्र सरकार का आभार जता रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा भोटिया पड़ाव में सिख समाज द्वारा स्वागत कर आभार जताया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने गुरुद्वारे में माथा टेककर देश व प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

इस दौरान सिख समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर स्वागत किया और आभार जताया। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हर धर्म वर्ग का सम्मान करते हुए, हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं और उत्तराखंड से उनका विशेष लगाव है, इसीलिए उन्होंने सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में रोपवे की घोषणा कर शिलान्यास किया है। हेमकुंड साहिब के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु देश विदेश से अब आसानी से वहाँ पहुँच सकेंगे। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह स्वयं सिख समाज की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंह आनंद, अमर जीत सिंह बिंद्रा, नरेंद्र जीत सिंह, हरदीप सिंह, साकेत अग्रवाल, सनप्रीत सिंह अजवानी हरसीन कौर, दलजीत कौर, सुरेंद्र कौर, प्रभजोत सिंह चंडोक, चन्दन बिष्ट, प्रदीप जनोंटी, शंकर को रंगा, विनीत अग्रवाल, जसपाल कोहली आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!