Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

परोपकार दिवस : पूज्य गुरुदेव श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का 52वें जन्म दिवस, अनेक जनहित के कार्य किये गए

प्रत्येक वर्ष 22 अक्टूबर को पूज्य गुरुदेव सौरभ सागर जी महाराज का परोपकार दिवस बड़े उत्साह एव धूम धाम के साथ मनाया जाता है : सचिन जैन

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव 25 अक्टूबर 2022 को सामूहिक रूप से श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एव जैन भवन मे मनाया जायेगा : संदीप जैन

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अक्टूबर 2022, रविवार, देहरादून। परम पूज्य संस्कार प्रणेता आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के 52वें परोपकार दिवस (जन्म दिवस) के शुभ अवसर पर शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 को श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गाँधी रोड पर विभिन्न प्रकार के परोपकार कार्य जनहित में किये गये।
जिसमें जैन भवन के मुख्य द्वार पर विशाल गुरु प्रसादम (भंडारे) का आयोजन किया गया।
इसी के साथ जैन भवन मे स्थित भगवान आदिनाथ धर्मार्थ औषधालय में नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर, फिजियोथरेपी, कोविड वैक्सीनेशन बूस्टर डोज़ एव चाइल्ड डोज़, लगाई गयी। जिसमें आदिनाथ औषधालय के डॉक्टर नीरज उपाध्याय, डॉक्टर आर के जैन, डॉक्टर मित्तल के साथ सुभारती हॉस्पिटल के डॉक्टर के.के.बी.एम. ने उपस्थित होकर जन-सेवा मे सहयोग किया।

सौरभ सागर सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन जैन द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 22 अक्टूबर को पूज्य गुरुदेव सौरभ सागर जी महाराज का परोपकार दिवस बड़े उत्साह एव धूम धाम के साथ मनाया जाता है एव अधिक से अधिक जनहित में परोपकार के कार्य इस दिन किये जाते हैं।
परोपकार कार्य की इसी श्रंखला मे पक्षियों के लिए दाना भी डाला गया।

जैन भवन के मंत्री संदीप जैन द्वारा बताया गया कि भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव 25 अक्टूबर 2022 को सामूहिक रूप से श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एव जैन भवन मे मनाया जायेगा जिसमें प्रातः भगवान का अभिषेक शांतिधारा कर प्रातः 8.30 बजे सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा।

परोपकार दिवस का कार्यक्रम सौरभ सागर सेवा समिति द्वारा दिगम्बर जैन समाज के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जैन समाज के महामंत्री राजेश जैन, जैन भवन के मंत्री संदीप जैन, सचिन जैन, अमित जैन, श्रेया डेंटल, सार्थक जैन, अमित जैन, सचिन जैन, ब्रिज सेल्स, अभिषेक जैन, अमित जैन, देवलोक कॉलोनी, सुखमाल चंद जैन, प्रमोद जैन, संजीव जैन, आयुष जैन, सुधीर जैन रेस्ट कैंप, दीपक जैन, अशोक जैन मोहित नगर, विनोद जैन, आशीष जैन, हर्ष जैन, मोनिका जैन, समता जैन, मधु जैन उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!