Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
देश

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

ओखा में नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग (एनएसीपी) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे।

कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन एवं शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 मई 2023, अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानि शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। यहां वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा देवभूमि द्वारका, अहमदाबाद और गांधीनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। शाह शनिवार को देवभूमि द्वारका जिले के ओखा में नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग (एनएसीपी) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे।

देश की पहली राष्ट्रीय अकादमी एनएसीपी पुलिस बलों को तटरेखा की प्रभावी सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करती है। इसमें गुजरात मत्स्य अनुसंधान केंद्र के परिसर से 2018 में काम करना शुरू किया था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) गुजरात फ्रंटियर ने 19 मई को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि नौ तटीय राज्यों, पांच केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस बलों की समुद्री पुलिस को गहन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एनएसीपी की स्थापना की गई थी।

पांच तटीय चौकियों का करेंगे ई-उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच तटीय चौकियों का भी ई-उद्घाटन करेंगे, जो कच्छ जिले में मेडी और जखाऊ के बीच 164 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही 18 ऐसी चौकियों में शामिल हैं। गांधीनगर में केंद्रीय मंत्री 20 और 21 को चार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को शाह एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां वह बोरिज गांव के एक प्राथमिक स्कूल के बच्चों को खेल सामग्री वितरित करेंगे। वह गांधीनगर नगर निगम की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे और गांधीनगर (उत्तर) विधानसभा सीट में आयोजित क्रिकेट मैच में भी शामिल होंगे।

अहमदाबाद में मोदी समुदाय के एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य सड़क परिवहन निगम की 320 बसों को चालू करेंगे और गांधीनगर में अमुल्फेड डेयरी की आधुनिक जैविक परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री शाह अहमदाबाद में मोदी समुदाय के एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह शहर के नारनपुरा वार्ड में एक व्यायामशाला और पुस्तकालय और अहमदाबाद के छरोड़ी गांव में एक पुनर्विकसित झील का भी उद्घाटन करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!