Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डदेहरादून

जनपद देहरादून में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही जारी, आज टीमों द्वारा 35 स्थानों से हटाये गए अतिक्रमण

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की आम जनता से अपील : ‘फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें तथा इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें’

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 मई 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने दून विश्वविद्यालय रोड आदि क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम को जनमानस के लिए सुगम सुविधा मुहैया कराने के दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अुनपालन में टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। दून यूनिवर्सिटी के समीप टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए लगभग धनराशि रूपये 56,000 का अर्थदण्ड लगाया गया, जिसमें नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 33 चालान करते हुए लगभग धनराशि रूपये 29,500 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा धनराशि रूपये 4,000 तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 21 चालान करते हुए लगभग धनराशि रूपये 22,500 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी।

जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए हैं, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज घंटाघर से सहारनपुर चौक, महिन्दरा शोरूम हरिद्वार रोड से दून यूनिवर्सिटी तक, सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क वाया परेडग्राउण्ड, घंटाघर से बल्लुपुर, घंटाघर से मसूरी डाईवर्जन आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 35 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 98 चालान करते हुए लगभग धनराशि रूपये 81,300 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 35 चालान करते हुए लगभग धनराशि रूपये 17,500 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 53 चालान करते हुए लगभग धनराशि रूपये 62,300 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की नियमित प्रक्रिया चल रही है, कई स्थानों पर लोग सामान फुटपाथ पर रख दे रहे है, उन्होंने जनमानस से अनुरोध किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु जो अभियान चल रहा है उसमें सहयोग करें ताकि फुटपाथ खाली रह सके। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त किये गए स्थानों पर दुबारा अतिक्रमण किये जाने पर अभी तो अर्थदण्ड लग रहा, बार-2 ऐसा किये जाने पर विधिक कार्यवाही अमल लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न करे। इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!