Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्ड

जनसंख्या को आधार पर होने वाले परिसीमन का यूकेडी ने किया विरोध

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने जनसंख्या को आधार मानकर होने वाले परिसीमन का विरोध किया है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि आगामी 2026 में देश-प्रदेश में विधानसभा सीटों का परिसीमन होना है। राज्य में विस सीटों का परिसीमन जनसंख्या के आधार पर किया जाना प्रस्तावित है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। क्योंकि राज्य में विस सीटों का परिसीमन जनसंख्या के बजाय क्षेत्रफल/भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर होना चाहिए।

कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भट्ट ने कहा कि यदि जनसंख्या को आधार मानकर परिसीमन किया जाता है तो पहले से ही पलायन की मार झेल रहे पर्वतीय जनपदों का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। यूकेडी ने सबसे पहले पृथक राज्य की मांग की थी। इसलिए आगामी परिसीमन भी भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर किए जाने की मांग को लेकर दल संघर्षरत रहेगा।

केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों और पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी विस सीटों के परिसीमन का आधार भौगोलिक रहा है। कहा कि राज्य गठन से ही उत्तराखंड के पर्वतीय जिले उपेक्षा का शिकार रहे हैं। पहाड़ के गांव के गांव मानवविहीन होते जा रहे हैं। किसी भी सरकार द्वारा पलायन रोकने के लिए ठोस पहल अभी तक नहीं की गई है।

कहा कि वर्तमान सरकार ने पलायन आयोग के रूप में एक ओर सफेद हाथी खड़ा कर दिया है। उत्तराखंड में स्थापित होने वाले उद्योगों में स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार देने के शासनादेश को आज तक लागू नहीं किया गया है। उद्योगों में ठेकेदारी प्रथा चली आ रही है। उपनल के तहत लगे संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा।

उन्होंने कहा कि समूह ग के अंतर्गत स्थानीय लोगों की वरीयता को भाजपा सरकार ने खत्म कर राज्य के बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। कहा कि उक्रांद राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी। पत्रकार वार्ता में दल के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार, एपी जुयाल, सुनील ध्यानी, शांति भट्ट आदि भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!