Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
देश

ओडिशा के कटक में ट्रेन हादसा, 40 यात्री घायल, पांच गंभीर रूप से घायल

ओडिशा के कटक निर्गुन्डी में एक मालगाड़ी ने  लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में टक्‍कर मार दी जिससे  ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 40 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है जिसमें से पांच यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन घायलों का कटक के श्री रामचंद्र भंज मेडिकल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना कुछ यात्रियों द्वारा ट्वीट कर दिए जाने के बाद राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया गया। रेलवे की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। पूर्वतट रेलवे की ओर से जारी ब्रीफिंग में कहां जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह ट्रेन एक मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे से टकरा गई।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे केकारण रेलवे के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है तथा कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।

मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में करीबन 400 यात्रियों के यात्रा करने की सूचना है। इन यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाल कर कटक भुवनेश्वर भेजने के लिए बस की व्यवस्था किए जाने की जानकारी पूर्व तट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ज्योति प्रकाश मिश्र ने दी है।

हादसे के कारण इन ट्रेनों के बदले गये मार्ग

ट्रेन हादसे के बाद से ही उक्त मार्ग पर आवागमन ठप हो गया जिससे कई ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस को भाया नाराज, 58132 पूरी-राउरकेला पैसेंजर रेलगाड़ी को भाया  नाराज, 18426 दुर्ग पूरी एक्सप्रेस को भाया नाराज, 12831 धनबाद-भुवनेश्वर राजारानी-एक्सप्रेस को भाया नाराज, 68413 तालचर पुरी मेमू ट्रेन को भाया नाराज रूट से चलाया जा रहा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

यात्रियों की सुविधा और उनके परिजनों को जानकारी प्रदान करने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मुख्य दफ्तर 18003457401/402 भुवनेश्वर स्टेशन-0674-1072, पुरी स्टेशन में -06752-1072 पर संपर्क किया जा सकता है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ये टक्कर कोहरे की वजह से हुई है, हालांकि ट्रेन के कोच उत्तम क्वालिटी के थे इसलिये हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।  ये ट्रेन मुंबई से ओडिशा के भुवनेश्वर जा रही थी। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बस्ती से आ रही लोडेड डाउन मालगाड़ी भी बुधवार रात पटरी से उतर गयी थी। ये घटना रात 10 बजकर 15 मिनट पर हुई थी। इसकी वजह से डाउन लाइन पर आ रही गाडिय़ों का संचालन प्रभावित हुआ था। घटना के बाद अपलाइन से ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया गया था।

घटना उस समय हुई जब यार्ड में लाइन नंबर छह से होकर मालगाड़ी यार्ड के मालगोदाम की तरफ जा रही थी। ठीक उसी समय उसके छह डिब्बे पटरी से नीचे उतर गये। घटना की जानकारी मिलते ही रेल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और देर रात तक डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास करते रहे जिसकी वजह से अवध एक्सप्रेस समेत कई सुबह आने वाली गाडिय़ां विलंब से पहुंची।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!