Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उद्धव ठाकरे ने कहा- एकनाथ शिंदे और बीजेपी को राज्य में नए चुनावों का सामना करना चाहिए, जनता लेगी अपना अंतिम निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 12 मई 2023, मुंबई शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुनौती दी है। उद्धव ने एकनाथ शिंदे और सरकार में सहयोगी भाजपा को नए चुनाव का सामना करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि जनता को अंतिम निर्णय लेने दें।

 शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘आइए सभी नए चुनावों का सामना करें और लोगों को अंतिम निर्णय लेने दें। जैसा मैंने सीएम पद से इस्तीफा दिया था, उसी तरह एकनाथ शिंदे को भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।’

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की धमकी दी

पूर्व सीएम उद्धव ने फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की धमकी भी दी। उद्धव ने कहा कि अगर बगावत करने वाले शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता पर फैसला नहीं लिया तो वह एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा, ‘इस वर्तमान सरकार को अंतरिम राहत है। स्पीकर को जल्द से जल्द मामले पर फैसला लेना चाहिए।’

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष पर दूरगामी परिणामों वाला ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शिंदे की मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति पर तो मुहर लगाई। हालांकि कोर्ट ने राज्यपाल और स्पीकर की भूमिका पर सवाल उठाया है। कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल का उद्धव को सदन में बहुमत साबित करने के लिए कहना सही नहीं था, क्योंकि उनके समक्ष इस निष्कर्ष पर पहुंचने का कारण और सामग्री नहीं थी कि उद्धव ने सदन का बहुमत खो दिया है।

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि दुनिया भर में महाराष्ट्र का नाम खराब किया जा रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं पीएम नरेंद्र मोदी को भी बताना चाहता हूं कि देश में ‘नंगा नाच’ चल रहा है और आपको इसे रोकना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!