ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाना पड़ा भारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 12 मई 2023, नई दिल्ली कर्नाटक चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाना कांग्रेस को भारी पड़ गया है। चुनाव आयोग ने कर्नाटक में उपयोग की जाने वाली ईवीएम के बारे में कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये सभी ईवीएम का उपयोग पहली बार हुआ है।

कांग्रेस ने कहा था कि इन ईवीएम का उपयोग दक्षिण अफ्रीका में पहले हो चुका है। ईसीआई ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें अफवाह फैलाने की गंभीर क्षमता वाली झूठी सूचना के स्रोतों को सार्वजनिक करना चाहिए ताकि उसपर कार्रवाई हो सके। ईसीआई का कहना है कि कांग्रेस विशेष रूप से जानती थी कि कर्नाटक में केवल नए ईसीआईएल-निर्मित ईवीएम का उपयोग किया जा रहा है।

चुनाव आयोग ने सुरजेवाला को लिखा था पत्र

बीते 10 मई को हुए कर्नाटक चुनाव के नतीजे कल आने हैं। इस बीच कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल तो उठाए हैं, लेकिन वो राज्य में अपनी सरकार बनने का दावा भी कर रही है। बता दें कि विभिन्न न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

चुनाव आयोग ने इससे पहले कांग्रेस नेता सुरजेवाला को पत्र लिख बताया था कि कर्नाटक चुनाव में उपयोग की गई ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित है और यह दक्षिण अफ्रीका में पहले इस्तेमाल नहीं हुई है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *