Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
देश

चीन से आने और जाने वाली उड़ानों पर रोक लगाएगा UAE

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने घोषणा की कि वह कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर बीजिंग को छोड़कर चीन से आने और जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा देगा। यह रोक बुधवार से अगली सूचना तक लागू होगा।  इससे पहले हांगकांग में मंगलवार को एक 39 वर्षीय पुरुष मरीज की कोरोना वायरस से मौत हो गई। मरीज चीन के वुहान शहर से जनवरी में लौटा था। चीन से बाहर मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले फिलीपींस में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 426 हो गई है। वहीं 20 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है।

Coronavirus News Live Updates 

>संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने घोषणा की है कि वह कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर बीजिंग को छोड़कर चीन से आने और जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा देगा। यह रोक बुधवार से अगली सूचना तक लागू होगा।

>ताइवान ने चीन में पिछले 14 दिनों तक रहे विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी। हालांकि, इसमें हांगकांग और मकाऊ से आने वालें यात्रियों पर पाबंदी नहीं लगाई गई है। इससे पहले अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देश पहले ही यह कदम उठा चुके हैं।

>उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि अब तक राज्य में कोरोना वायरस प्रभावित देशों के 29 यात्रियों की जांच की जा चुकी है और उन्हें जिला निगरानी इकाइयों के अधीन रखा गया है।

>थाईलैंड पहुंची दक्षिण कोरिया की महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

>चीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने घरेलू मालवाहक विमानों  से  यात्रा पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर आवाजाही को जारी रखने का आग्रह किया है।

>चीनी आंकड़ों के अनुसार वायरस 2002-03 के सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS) के प्रकोप से कम घातक है। इससे संक्रमित 8,000 लोगों में से लगभग 800 लोगों की मौत हो गई थी।  हालांकि, यह बहुत तेजी से फैलता हुआ प्रतीत होता है।

>>  रायटर्स के मुताबिक चीन ने एक उच्च-स्तरीय व्यापार सम्मेलन को स्थगित कर दिया है, जो आमतौर पर मार्च के अंत में आयोजित किया जाता है। चाइना डेवलपमेंट फोरम को राज्य परिषद के तहत एक फाउंडेशन द्वारा  आयोजित होने वाली इस बैठक को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

>> चीन में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। उसपर आरोप है कि उसने कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण को छुपाया। उसकी पहचान 36 साल की लियू के तौर पर हुई है।

>> हांगकांग ने मंगलवार को एक 39 वर्षीय पुरुष मरीज की कोरोना वायरस से मृत्यु की सूचना दी। चीन के वुहान शहर से वह जनवरी में लौटा था। चीन से बाहर मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले फिलीपिंस में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

>> चीन से लौटे एक व्यक्ति को बुखार, खांसी, कमजोरी और सिरदर्द की शिकायत के बाद सोमवार को यहां कर्नाटक आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में भर्ती कराया गया। 18 जनवरी को चीन से लौटे 39 वर्षीय संदीप केलसांग के खून के नमूने को  जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुणे भेजा है और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मरीज को निगरानी में रखा गया है।

>> फिलीपींस ने रविवार को वायरस से पहली विदेशी मौत की सूचना दी। विदेशों से 148 मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आए हैं। केरल के सभी तीन मरीज हाल ही में वुहान शहर से लौटे हैं। वर्तमान में, 647 भारतीय और मालदीव के सात लोगों को चीन से वापस लाया गया है। उन्हें दिल्ली के पास मानेसर में एक चिकित्सा शिविर में 14 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।

>> भारत में लगातार संदिग्ध मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को भी दिल्ली, बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ व हरियाणा में संदिग्ध मरीज मिले हैं। ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर तमाम सतर्कता व तैयारियों के बावजूद दहशत का माहौल है।

>> समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार सोमवार तक, हांगकांग के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में आठ, मकाओ एसएआर में आठ और ताइवान में दस मामलों की पुष्टि हुई है।

>> समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 492 मरीज गंभीर रूप से बीमार मरीजों की पुष्टि हुई और 157 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि अभी भी 2,788 मरीज गंभीर हैं और 23,214 लोगों को वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। कुल 632 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

>रायटर्स के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के  प्रमुख और चीनी राष्ट्रपित शी चिनफिंग के बीच सहमति के अनुसार डब्ल्यूएचओ की अगुआई वाली अंतरराष्ट्रीय टीम इस सप्ताह की शुरुआत में चीन जा सकती है। इसमें अमेरिकी विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं। इसकी जानकारी डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता ने दी।

>> समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती रहेगी। हजारों संदिग्ध का परीक्षण पर बाकी है। डब्लूएचओ पहले ही इसे लेकर वैश्विक आपातकाल घोषित कर चुका है।

>> समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्हें  सोमवार को  कोरोनावायरस संक्रमण के 3,235 नए पुष्ट मामलों और 64 मौतों की रिपोर्ट मिली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!