Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

हरीश रावत ने कहा सीएए संविधान के साथ छेड़छाड़ है

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में परेड ग्राउंड में चल रहे मुस्लिम समुदाय के धरने में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सीएए संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ है। आप लोग तिरंगे के साथ सीएए का विरोध कर रहे हैं, लेकिन तिरंगा हमारी मर्यादा का प्रतीक है।

सीएए के विरोध में मुस्लिम समुदाय का धरना सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर करीब तीन बजे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएए हमारी वसुधैव कुटुंबकम और सर्वधर्म समभाव की परंपरा के विपरीत है। यह संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में इसका कड़ा विरोध कर रही है और हर स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए शहर काजी मौलाना अहमद काजमी ने कहा कि समुदाय का विरोध और धरना इस कानून को समाप्त करने की घोषणा तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक देश की सुरक्षा में पीछे नहीं रहा है। इसके बाद भी केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है।

उधर, प्रदर्शनकारियों ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि वह सरकार के इस फैसले के खिलाफ धरने पर डटे रहेंगे। कहा कि धर्म के आधार पर लोगों को बांटने वाला कानून उन्हें मंजूर नहीं है। इस मौके पर संयोजक रजिया बेग, नईम कुरेशी, लताफत हुसैन, पार्षद इशाद खान, दानिश कुरैशी, नाजिया आदि मौजूद रहे।

केंद्र सरकार के फैसले का किया विरोध

केंद्र सरकार के एलआइसी में सरकार के बड़े हिस्से को बेचने के निर्णय का एलआइसी कर्मचारियों ने विरोध किया है। कर्मचारी प्रदेश की सभी शाखाओं में घंटे भर कार्य बहिष्कार के साथ प्रदर्शन करेंगे।

नेहरू कॉलोनी स्थित एलआइसी मंडल कार्यालय में सोमवार को नेशनल फैडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर ऑफ इंडिया के आह्वान पर कर्मचारियों ने दोपहर के समय एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के निर्णय के विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की घोषणा एलआइसी को बेचने जैसी है।

कर्मचारियों ने सरकार की ओर से लिए निर्णय वापस लेने की मांग की। संगठन के विभागीय सचिव जयदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को दोपहर के समय एक घंटा कार्य बहिष्कार करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के मंत्री राजीव बिंद्रा, राकेश तनेजा, गुरदीप सिंह, राकेश शर्मा, राकेश पुरोहित, समीश शाह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!